लोकसभा चुनावों में जनता कांग्रेस से लेगी ग्रंटियो का हिसाब-जय राम ठाकुर
कहा-3 माह में 6 हजार का कर्ज लेकर जनता पर डाल रहे बोझ

न्यूज मिशन
कुल्लू
बंजार में शनिवार को बंजार के प्रसिद्ध अंबेडकर भवन के सभागार में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष नेता जयराम ठाकुर एक दिवसीय भाजपा मंडल बंजार पदाधिकारी संगठनात्मक बैठक में उपस्थित हुए यह बैठक बाजार भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलदेव महंत की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस मौके पर विशेष रूप से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष नेता जयराम ठाकुर उपस्थित हुए और उनके साथ बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर चारों तरफ दुख का माहौल है उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कथनी और करनी में रात दिन का अंतर है उन्हें इस मौके पर कहा कि हमने अपने कार्यकाल में प्रदेश की जनता के लिए कई संस्थान खोले थे पर कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट ना होने पर भी उन संस्थानों को डिनोटिफाई करने का फैसला ले लिया उन्होंने कहा कि प्रक्रिया यह होती है कि जब कैबिनेट के द्वारा संस्थान खोले जाते हैं तो उन संस्थानों को बंद करने का अधिकार भी कैबिनेट को होता है उनका कहना है कि संस्थान बंद करने से पूरे प्रदेश में लोगों में काफी असुविधा का माहौल बन रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावों के दौरान 10 गारंटी देने की घोषणा की थी तो 3 महीने बीत जाने के बाद भी एक भी गारंटी अभी तक पूरी नहीं हुई उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रदेश की महिलाएं देख रही है कब 15 सौ रुपए हमारे खाते आएंगे और बजट के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने जब बजट पेश किया तो वह मात्र छलावा है लोगों को गुमराह किया गया उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू यह कह रहे हैं कि परिवर्तन करना है पर वह किसी प्रकार भी काफी परिवर्तन नहीं कर रहे हैं पूरे प्रदेश में 6,6 मुख्य संसदीय सचिव बना दिए गए और खर्चा और बढ़ा रहे हैं इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कभी भी कुछ हो सकता है इसलिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहें उन्होंने इस कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनावों में जो कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान लोगों से छलावा किया है उसका जवाब लोग उन्हें देंगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखी कहते हैं कि जयराम ठाकुर ने कई हजार रुपए का कर्जा प्रदेश में डाला है उन्होंने कहा कि यह कर्जा तो पीछे से ही चला रहा है और हाल में ही वर्तमान सरकार करीब ₹6000 का कर्जा ले चुकी है इस अवसर पर मंडी लोक सभा सीट के पूर्व प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरे विश्व में उत्तरोत्तर बढ़ रहा है इस अवसर पर बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा के कार्यकाल में बंजार विधानसभा में कई संस्थान खोले थे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बंजार विधानसभा क्षेत्र में 15 संस्थानों को बंद कर दिया है बड़े-बड़े ताले लटका दिए हैं इस अवसर पर आदित्य विक्रम सिंह ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत हेतराम आशा शर्मा डूर सिंह श्रवण कुमार माला ठाकुर अचल गुप्ता हीरा सिंह परमार आदि लोग उपस्थित रहे



