कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हिंसक घटना को लेकर एसआईटी करेगी निष्पक्ष जांच -सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मणिकरण में पुलिस थाना बनाने की मांग

डीआईजी मंडी रेंज मधुसूदन की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में  5 मार्च को हुई हिंसक घटना के मामले में अब डीजीपी संजय कुंडू ने एसआईटी का गठन किया है इस मामले को लेकर डीआईजी मंडी मधुसूदन की अध्यक्षता में  एसआईटी का गठन किया गया है जिसमें एचपी कुल्लू साक्षी वर्मा और कमांडेंट थर्ड बटालियन पंडोह भगत सिंह ठाकुर जांच कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं जिसमें पुलिस के द्वारा मणिकर्ण जहां हिंसक घटना हुई है वहां पर आसपास में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खगाली जाएगी की ओर स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। इस मामले में अभी तक कुल्लू पुलिस के हाथ खाली है अभी तक पुलिस की तरफ से किसी भी उपद्रवी की पहचान नहीं की गई है और ना ही गिरफ्तारी की गई है
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मणिकरण की घटना को लेकर सरकार की तरफ से एसआईटी का गठन किया गया है उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसक घटना निंदनीय है उन्होंने कहा कि ऐसे में जितने भी उपद्रवी है उनके खिलाफ पहचान कर उनकी खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए उन्होंने कहा कि उपद्रवी चाहे बाहर से आए हैं चाहे स्थानीय हो उनकी पहचान कर उन्हें कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए उन्हें कहा कि ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मणिकर्ण में पुलिस थाना की मांग की है जिससे मणिकरण में 40 पुलिस जवान की तैनाती के साथ वहां पर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी जिससे कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रयास किए जाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now