महाविद्यालय कुल्लू में राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों।का 7 दिवसीय शिविर हुआ शुरू
कुल्लू महाविद्यालय के 100 छात्र छात्राएं ले रही भाग

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
महाविद्यालय कुल्लू में राष्ट्रीय सेवा योजना कुल्लू इकाई द्वारा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रोशन लाल द्वारा किया गया। शिविर में लगभग 100 स्वयं सेवी भाग ले रहे हैं। एनएसएस कुल्लू की कार्यक्रम अधिकारी डॉ शशी शर्मा ने बताया कि एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का आज प्राचार्य डॉ रोशन लाल द्वारा शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया की शिविर में 7 दिन तक स्वयं सेवियों द्वारा विभिन्न गतिविधियां की जायेगी तथा विभिन्न रिसोर्स पर्सन के एकेडमिक सेशन भी रहेंगे । वहीं डॉ सुमित ने सभी स्वयं सेवियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस सात दिवसीय शिविर को सफल बनाने में सभी स्वयं सेवी अपना भरपूर योगदान देंगे। इस दौरान इकाई अध्यक्ष रविंद्र राणा, अमित नेगी , टीकम, सौरव नेगी, देवेंद्र, यतिन, मुकुल, तम्मना, खुशबू, सुबिता, दिव्या, आंचल, अदिति आदि स्वयंसेवी उपस्थित रहे।


