जल रक्षकों के मानदेय में उनकी कार्य अनुसार दी जाए मानदेय- देवराज
कहा- मांगें पूरी नहीं हुई तो जल रक्षक टूल डाउन हड़ताल पर जाएंगे

- न्यूज़ मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू के जल रक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर एसीटूडीसी को के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गयां। जिसमें जल रक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी को अवगत करवाया गया। जिसमें जल रक्षक की अनुबंध अवधि को 12 वर्ष से घटाकर 8 साल किया जाए। वही जल रक्षकों को पूर्ण रूप से जल शक्ति विभाग के अधीन किया जाए तथा जल रक्षकों के मानदेय में उनके कार्य अनुसार ही उन्हें मानदेय दिया जाए। यदि सरकार समय पर इन मांगों को नहीं मानती है तो जल रक्षक हिमाचल प्रदेश मैं सभी कर्मचारी 28 जुलाई से टूल डाउन हड़ताल पर चले जाएंगे।जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
वीओ,, वही अध्यक्ष देवराज ने बताया कि जल रक्षकों का अनुबंध कार्यकाल 12 वर्ष का है, इस अनुबंध को हटाकर 8 साल किया जाए। तो वही हमें जल शक्ति विभाग के साथ है मर्ज किया जाए और हमें समय पर मानदेय भी नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि किसी को चार माह किसी को 5 माह और किसी को 6 माह के बाद मानदेय मिल रहा है। जिसके कारण हमें अपने परिवार के पालन पोषण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और हमें कार्य के अनुसार ही मानदेय दिया जाए। जबकि हम 8 से 10 घंटे कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि पहले बताया गया था कि 4 घंटे का कार्य किया जाएगा। लेकिन उन्हें 10 से 12 घंटे कार्य करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बारिश हो या बर्फबारी हो उस पर भी उन्हें कार्य करना पड़ता है और अपनी जान को जोखिम में डालकर वे कार्य करते है।ं फिर भी जो कार्य करते हैं उसके अनुसार उन्हें मानदेय भी नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में 300 के करीब कर्मचारी है यदि सरकार इन मांगों को नहीं मानती है तो 28 जुलाई से टूल डाउन हड़ताल पर जाएंगे जिसका जिसकी जिम्मेवारी सरकार स्वयं होगी।



