किन्नौरबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

सरकार से 24 बार हुई बैठके नहीं हुआ समस्या का समाधान-दिनेश सेन

कहा-2017 में कांग्रेस ने  भुगता खामियाजा भाजपा सरकार भी खमियाजा भुगतेगी

सरकार से 24 बार हुई बैठके नहीं हुआ समस्या का समाधान-दिनेश सेन
कहा-2017 में कांग्रेस ने  भुगता खामियाजा
  1. भाजपा सरकार भी खमियाजा भुगतेगी
8 जून को ढालपुर में  होगा विशाल धरना प्रदर्शन
कुल्लू
कुल्लू ज़िला मुख्यालय में फोरलेन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया।इस दौरान अध्यक्ष दिनेश सेन ने प्रदेश सरकार परफोरलेन प्रभावितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अंग्रेजों के समय में 1888 के कानून को 125 वर्षों के बाद जनहित के लिए संशोधित किया। केंद्र सरकार ने भू अधिग्रहण बिल 2013 के कानून को नया रूप दिया। औऱ कुल्लू मनाली में सबसे पहले इस कानून को लागू किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने फोरलेन प्रभावितों के मुद्दे को लेकर समाधान नहीं किया इसलिए 2017 में कांग्रेस की सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ा । उन्होंने कहा कि अब तक मौजूदा सरकार से 36 बार बैठकर हुई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला। जिनमें से 7 बार मुख्यमंत्री और 15 बार मंत्रियों  की उपस्थिति में बैठक हुई है लेकिन साढ़े 4 वर्षों के बाद भी सरकार ने फोरलेन प्रभावितों की 13 सूत्रीय मांगों पर गौर नहीं किया।जिसमें मुख्यता पुनर्वास पुनर्स्थापना व फैक्टर टू 4 गुणा मुआवजा का समाधान नहीं किया उन्होंने कहा कि ऐसे अब एक बार फिर फोरलेन प्रभावितों ने 8 जून को ढालपुर मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है उन्होंने कहा कि पूर्व में जब कांग्रेस की सरकार थी उस वक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर फोरलेन प्रभावितों के मंच पर जोर शोर से प्रदर्शन में शामिल थे लेकिन अब सरकार फोरलेन  प्रभावितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि 8 जून को विशाल धरना प्रदर्शन में पंचायत प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है ऐसे में भी जून तक फोरलेन प्रभावित क्रमिक अनशन पर बैठेंगे उसके बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजौरा मनाली में फोरलेन निर्माण में घटिया इंजीनियरिंग की गई है और इसके साथ-साथ कई जगह पर डंगे धंस रहे है  लोगों की जमीन खराब हो रही है। सैकड़ों लोग बेघर हुए हैं। में जगह-जगह ब्लैकपोर्ट से हर रोज सड़क हादसे हो रहे हैं और अनमोल जाने जा रही है उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण से कई रास्ते संपर्क छड़ के निकास नालियां विद्युत लाइनें पेयजल स्त्रोत को नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि ना तो रेंट पर का प्रावधान किया गया है और ना ओवरहेड ब्रिज और अंडर बाईपास ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सरकार ने डोहलु नाला मैं टोल प्लाजा लगाकर लोगों को लूटने का काम किया है और रेखा की कई बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संसद में भी घोषणा कर चुके हैं कि टोल प्लाजा 60 किलोमीटर की दूरी पर लगेगा उन्होंने कहा कि ऐसे में जहां डब्ल्यू नाला में टोल प्लाजा लगाया गया है वहीं 40 किलोमीटर दूरी में भी टोल प्लाजा का निर्माण किया गया है जिससे सरकार लोगों को लूटने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि ऐसे में अगर सरकार ने वक्त रहते टोल प्लाजा  को नहीं हटाया तो आने वाले उग्र आंदोलन किया।
– फोरलेन प्रभावित देवेंद्र नेगी ने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान कुल्लू मनाली के लोगों का हुआ है। उन्होंने कहा कि भुंतर बजौरा से लेकर मनाली तक लोगों को कम मुआवजा मिला है और इसके मुकाबले मंडी जिला के लोगों को घासनी और फाट के भी 5,6 लाख रुपये विस्वा भूमि के दाम मिले हैं।ऐसे में कुल्लू जिला के लोगों की अनदेखी हुई है जिसके लिए स्थानीय मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को भी गंभीरता दिखानी चाहिए ताकि यहां के लोगों को उचित मुआवजा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now