कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

प्रदेश में दुग्ध सोसायटियां की बढ़ाकर  युवाओं और महिलाओं की आर्थिकी  करेगें सुदृढ़- बुद्धि सिंह ठाकुर

कहा-कुल्लू जिला में 20 हजार लीटर दूध का नया मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट होगा स्थापित

हिमाचल प्रदेश  मिल्क फेडरेशन के नवनियुक्त चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर का कुल्लू पहुंचने पर  कांग्रेस पदाधिकारियों और ख्आकार्यकर्ताओं भव्य स्वागत

न्यूज मिशन

कुल्लू
हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का कल्लू के परिधिगृह पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया इस दौरान उनके साथ कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल स्पीति के अध्यक्ष मियां राम सिंह भी मौजूद रहे। नव नियुक्त अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का विभिन्न कांग्रेस संगठनों और पदाधिकारी ने टोपी मफलर वेट कर सम्मानित किया इस दौरान नव नियुक्त अध्यक्ष बुध सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी।

हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा जो मुझे मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप है उन्होंने कहा कि यह चुनौती पूर्ण कार्य है मैं इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरे ऊपर विश्वास जताया और मैं इस चुनौती पूर्ण कार्य को कर सकूं । उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में मिल्क फेडरेशन प्रोसेसिंग यूनिट लगाया जाएगा इसके लिए मुख्यमंत्री महोदय ने अपने बजट भाषण में इसके घोषणा की है। इसके लिए जमीन का चयन किया गया है और ऐसे में 20000 लीटर दूध की क्षमता वाला प्रोसेसिंग यूनिट में कुल्लू मनाली सहित आसपास के क्षेत्र के पशुपालको का दूध खरीदा जाएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आर्थिक की सुदृढ़ करने के लिए दूध के दाम गाय 51 रुपए समर्थ मूल्य और ₹81 भैंस के दूध का समर्थन मूल्य निर्धारण किया है उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 1150 से अधिक दुग्ध समिति कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर जिला गांव में नई दुग्ध समिति या बनाई जाएगी जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुग्ध समिति के माध्यम से उनके आर्थिक की सुदृढ़ करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार की दृष्टि से बीएमसी मिल्क प्लांट लगाना चाहते हैं जिसमें 500 से 1000 लीटर उसके लिए उसको सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मिल्क प्लांट  कांगड़ा जिला में 20000 लीटर दूध प्रतिदिन का प्लांट चल रहा है। इसके साथ डेढ़ लाख लीटर दूध मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट 31 मार्च 2026 तक तैयार किया जाएगा। जिसके लिए प्रदेश सरकार ढाई सौ करोड रुपए का बजट खर्च कर रही है उनका किसके अलावा रामपुर में 50000 लीटर दूध प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन लवी मेले में मुख्यमंत्री महोदय ने किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now