कुल्लूबड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश
सड़क हादसों में मृत्यु दर को घटाने के लिए जन सहभागिता जरूरी – डॉक्टर नागराज पवार
कहा-सरकार लोगों को जागरूक करने के लिए कर रही प्रयास

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सड़क सुरक्षा को लेकर 1 दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन
न्यूज मिशन
कुल्लू
क्षेत्रीय अस्पताल कल्लू के सभागार में 1 दिवसीय सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया इस अवसर पर सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार की अध्यक्षता में पुलिस ,होमगार्ड के जवान, टैक्सी ऑपरेटर, ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी व नर्सिंग छात्राओं ने भाग लिया इस सड़क सुरक्षा कार्यशाला में क्षेत्रीय अस्पताल के रिसोर्स पर्सन एनेस्थीसिया डॉ राजीव सजन डॉक्टर सम्राट, ऑर्थोपेडिक्स डॉक्टर आशीष ने घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उदाहरण सहित बताई। इस कार्यशाला में किसी भी हादसे में घायल व्यक्ति सीपीआर किस प्रकार करना है उसको लेकर डेमो सहित समझाया।
सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर 1 दिवसीय कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के द्वारा पुलिस के जवानों, टैक्सी ऑपरेटर और ट्रक आपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों व नर्सिंग छात्राओं को सड़क हादसे या किसी अन्य हाथ से में घायल अवस्था में व्यक्ति को किस प्रकार सीपीआर करना है उसको लेकर विस्तृत जानकारी दी जा रही है उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि रोड सेफ्टी में मृत्यु दर को किस प्रकार कम करना है और किसी भी हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर उपचार उपलब्ध हो सके और जन सहभागिता से घायलों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए कार्यशाला आयोजित की गई है।



