कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू का पुतला फूंकने को लेकर एवीबीपी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई गुथमगुथी

एबीवीपी कार्यकर्ताओं  ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप  

एवीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांगों को लेकर ढालपुर चौक पर किया धरना प्रदर्शन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों की मांगों को पूरा न करने का सरकार पर आरोप लगाया इस दौरान सीएम सुक्खू का पुतला फूंकने को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच घंटो गुथमगुथी हुई। पुलिस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को  पुतला जलाने से रोका तो पुलिस जवानों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच  खींचतान हुई। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुलिस प्रशासन पर मारपीट का आरोप लगाया।इसके बाद एसटीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने भी एबीपी के कार्यकर्ताओं को समझने के लिए मौके पर पहुंचे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन के सामने पुलिस की मारपीट के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी।
अखिल भारतीय परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋषभ ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही थी और इस दौरान सरकार ने छात्रों के प्रोटेस्ट को दबाने के लिए पुलिस ने छात्रों के साथ मारपीट की उन्होंने कहा कि इस दौरान पुरुष पुलिस कांस्टेबल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र कार्यकर्ताओं को कपड़े फाड़े और बाल खींचकर उनके मुंह पर जूते रखकर मारपीट की है। उसकी विद्यार्थी परिषद कड़े शब्दों में निंदा करती है उन्होंने कहा कि सरकार के राज में छात्रों की मांगों को दरकिनार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार के खिलाफ ओवर से होकर आंदोलन करेगा और सरकार
 उधर एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्रशासन से शांतिपूर्वक प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी थी उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है उन्होंने कहा कि ऐसे में जब प्रशासन को पता चला कि यह पुतला जाना चाहते हैं और पुलिस की मुस्तादी के चलते प्रशासन ने छात्रों को पुतला जलाने से रोका उन्होंने कहा कि उसके बाद हमने छात्रों से अपनी मांगों को लेकर लिखित में प्रस्ताव देने की आग्रह किया लेकिन छात्रों के द्वारा किसी तरह की कोई मांग का जिक्र नहीं किया गया उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रशासन की बात मानने को तैयार नहीं है।
एबीवीपी की कार्यकर्ता नेहा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के धरने  प्रदर्शन को दबाने के लिए सरकार ने पुलिस को आगे किया और इस दौरान जब सरकार का पुतला फूंकने  के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ओं ने कोशिश की तो इस दौरान पुलिस जवानों ने एबीपी की महिला कार्यकर्ताओं को कपड़े और बाल  खींचकर मारपीट की। जिसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कड़े शब्दों में निंदा करती है उन्होंने कहा कि सरकार जिस प्रकार छात्रों की मांगों को पूरा करने के लिए नाकाम साबित हुई है ऐसे में आने वाले समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now