बड़ी खबरलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश

खंगसर पंचायत ने जाने बाल अधिकार, चाइल्ड लेबर, बाल विवाह व घरेलू हिंसा से सबंधित कानून – उप-प्रधान अशोक कुमार

न्यूज मिशन
केलांग, 13 फरवरी 2025.
.जनजातीय जिला लाहौल-स्पिति के खंगसर पंचायत में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा मिशन वात्सल्य, किशोर न्याय अधिनियम 2021, बालकों के अधिकार व लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण व बच्चों के अधिकार पर एकदिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
 शिविर की अध्यक्षता करते हुए पंचायत उप-प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि समाज का हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी अच्छे से समझे व निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी को निभाए तो बाल अपराध व किशोरावस्था में बच्चों को नशे जैसे कुरीतियों व प्रतिदिन हो रहे साइबर क्राइम से बचा जा सकता है।  विभाग के अधिकारियों ने बाल अधिकारों व किशोरावस्था में नशे व बच्चों को अन्य कुरीतियों से कैसे बचाये जाए इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शिविर में  जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार डोगरा ने कहा कि वर्तमान में भले ही जिला लाहौल स्पीति में स्ट्रीट चिल्ड्रन एवं चाइल्ड लेवर की कोई समस्या नहीं है परन्तु भविष्य में भी यह समस्या जिला में ना हो इसके लिए हमें इस दिशा में कार्य करते रहना है। शिविर में पोक्सो एक्ट, बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह व महिलाओं के उत्पीड़न व घरेलू हिंसा व दहेज प्रथा व साइबर क्राइम पर विस्तार से जानकारी दी गई।
 बाल सरंक्षण अधिकारी लाहौल जोगिंदर ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बाल अधिकार, चाइल्ड लेबर , बाल विवाह व घरेलू हिंसा सहित सभी विषयों पर जानकारी प्रदान करना है ताकि आमजनता को सभी नियमों और कानूनों का ज्ञान हो सकें । इसके अतिरिक्त उन्होंने दत्तक ग्रहण प्रकिया, नशे के दुष्प्रभावों व ऑनलाइन थ्रेट व गुड टच व बेड टच के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन जिला की अन्य पंचायतों में  भी किया जा रहा है ताकि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके।
संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत पवन कुमार ने दतक ग्रहण व बाल कल्याण समिति के कार्यप्रणाली, बच्चों के अधिकार व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को बाल संस्थानों में भेजने संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गयी। परामर्शदात्री  सरिता ने मानसिक स्वस्थ्य व नशे के दुष्प्रभाव के बारे जानकारी दी। दीपक ने बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह के संबंधित विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे जानकारी दी।
इस अवसर पर स्थानिय पंचायत उप प्रधान अशोक कुमार, महिला मंडल प्रधान सुनीता सहित महिला मंडल के सदस्यों सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now