कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
ऐतिहासिक धार्मिक पवित्र तीर्थ स्थल मणिकर्ण के गर्म पानी के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाएगी बर्दाश्त- महेश्वर सिंह
कहा- मणिकरण तीर्थ स्थल शिव शंकर और माता पार्वती की तपोस्थली

देवी देवताओं ने धार्मिक पवित्र तीर्थ स्थल मणिकरण के गर्म पानी के छेड़छाड़ न करने के दिए देव आदेश
मणिकर्ण के स्थानी लोगों ने धार्मिक तीर्थ स्थल मणिकरण के गर्म पानी से छेड़छाड़ खिलाफ डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी पवित्र धार्मिक तीर्थ स्थल गर्म पानी से छेड़छाड़ को लेकर स्थानीय लोगों ने डीसी कुल्लू के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। स्थानी लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से धार्मिक पवित्र तीर्थ स्थल मणिकरण के गर्म पानी के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ के खिलाफ रोष जताया। स्थानी लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू से मांग की की धार्मिक पवित्र तीर्थ स्थल लोगों की आस्था का केंद्र है और इस पवित्र स्थल के गर्म पानी को किसी भी स्थान पर डाइवर्ट ना किया जाए अन्यथा इसके खिलाफ लोग सड़कों पर आंदोलन करेंगे
पूर्व सांसद एवं पूरा विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि मणिकरण ऐतिहासिक तीर्थ स्थल है जहां पर देवी देवता भी स्नान करते हैं और लोगों की आस्था का भी केंद्र है उन्होंने कहा कि जल को किसी भी तरह की कमर्शियल एक्टिविटीज के लिए उपयोग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मणिकरण पवित्र तीर्थ स्थल में लोगों की भावनाएं भी जुड़ी हुई है और ऐसे में देवी देवता भी वहां पर शाही स्नान करते हैं और उसे तीर्थ स्थल के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिव शंकर और माता पार्वती की तपोस्थली मणिकरण तीर्थ स्थल जहां पर महादेव ने जल क्रीड़ा की है और वहां पर मनी भी निकलती है और उसे ऐतिहासिक तीर्थ स्थल के साथ छेड़छाड़ नहीं होने देंगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कल में गर्म पानी के कुंड बनाने की बात कही जा रही है उसको बनाए लेकिन मणिकरण का गर्म पानी कहीं और डाइवर्ट ना की जाए। इसको लेकर सरकार के समक्ष भी लड़ाई लड़ी जाएगी
मणिकर्ण राम मंदिर के कारदार मनोज कुमार ने कहा कि मणिकर्ण तीर्थ का गर्म पानी पाइपों के द्वारा कसोल जाया जा रहा है जिसका मणिकर्ण निवासी विरोध करते हैं उन्होंने कहा कि हम विकास के विरोध में नहीं है लेकिन ऐतिहासिक तीर्थ स्थल का पानी डाइवर्ट करना इसका हम सभी गांव वासी विरोध करते हैं उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने उपयुक्त कल्लू के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को भी ज्ञापन भेजा है जिसमें यह मांग की है कि मणिकरण तीर्थ स्थल के गर्म पानी के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ ना की जाए उन्होंने कहा कि मणिकरण में तीर्थ स्थल शिव और शक्ति का संगम स्थल है जिसकी अपनी धार्मिक महत्वता है। उन्होंने कहा कि सरकार मणिकरण में भी गर्म पानी के चश्मे में कुंड बनाकर पर्यटकों को सुविधा दे सकती है।
स्थानीय निवासी शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि मणिकरण में स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि ऐसे में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति है । उन्होंने कहा कि मणिकरण के स्थानीय लोगों के लिए सड़क के पैसों से क्या डेवलपमेंट की गई इसकी जानकारी प्रशासन लोगों को मुहैया करवाई उन्होंने कहा कि आपदा के बाद पूरे मणिकरण क्षेत्र में पार्वती नदी के दोनों तरफ जो कटान हुआ है उसे वहां के लोगों को भारी नुकसान हुआ है लेकिन अभी तक भी प्रोटेक्शन बाल लगाने के लिए कोई सरकार प्रशासन की तरफ से प्रयास नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि उन्होंने करने का पूरा बाजार खतरे में है और वहां पर सीवरेज के लिए कोई भी प्रारूप नहीं तैयार किया गया है पीने के पानी की भी भारी किल्लत वह के लोगों को झेलनी पड़ रही है जो धार्मिक पवित्र तीर्थ स्थल के साथ छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर होने नहीं दी जाएगी उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां मणिकरण तीर्थ स्थल से स्थानीय लोगों की टूरिज्म से आए चल रही है दूसरी तरफ वहां से 13 साल का पानी ले जाकर कसोल में गर्म पानी का कुंड बनाने की बात की जा रही है यह मणिकरण के लोगों के लिए ज्वालात मुद्दा है उन्होंने कहा कि यह आने वाले समय में सरकार या इंडिविजुअल किसी की भी हस्तक्षेप है उसको खामियाजा उठाना पड़ेगा उन्होंने कहा कि हम अपने जीते जी तीर्थ स्थल के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने देंगे।



