अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की 50 बसों से मिलेगी यातायात की सुविधा- सुंदर सिंह ठाकुर
कहा- 19 इलेक्ट्रिक बसों में आने जाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग और शहर के लोग उठा फायदा

दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा स्पेशल बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में लोगों को आने-जाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में यातायात की सुविधा उपलब्ध रहेगी इसको लेकर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं जीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर दशहरा उत्सव के लिए स्पेशल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को हिमाचल पद परिवहन निगम की बसों से यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी इसके लिए दूसरे जिलों से भी 50 बेस कुल्लू जिला में हिमाचल पथ परिवहन निगम के द्वारा लाई गई है उन्होंने कहा कि 19 इलेक्ट्रिक बसों में भी लोगों को यातायात की सुविधा उपलब्ध रहेगी उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए इसके अलावा मुद्रिका बसों में भी यातायात की सुविधा उपलब्ध रहेगी उन्होंने शहर के लोगों से आग्रह किया कि वह इन स्पेशल बेसन का फायदा उठाएं और अपने बहनों का काम से कम इस्तेमाल करें और दशहरा उत्सव में आने के लिए इन बसों सफल करें ताकि शहर में जाम की समस्या ना रहे उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए कुल्लू में जगह-जगह पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है ताकि दशहरा उत्सव में आने वाले लोगों को पार्किंग की बेहतर सुविधा मिले इसके लिए भी प्रयास किए गए हैं
बाईट- सुंदर सिंह ठाकुर अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति एवं सीपीएस हिमाचल प्रदेश सरकार
रिपोर्ट तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू



