कुल्लूदेश विदेशधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव देवमहाकुम्भ  को लेकर तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूप

13 अक्तूबर को भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ होगा देवमहाकुम्भ का आगाज

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव देवमहाकुम्भ  को लेकर तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूप
दशहरा उत्सव में कारोबार के लिए बाहरी राज्यों से पहुंचे हजारों व्यापारी
दशहरा उत्सव के लिए देवी देवता पहुंच रहे ढालपुर कुल्लू
दशहरा उत्सव प्राचीन समय से रहा है व्यापार का केंद्र
दशहरा उत्सव में कारोबार के लिए पहुंचे हजारों व्यापारी सजा रहे दुकानें
13 अक्तूबर को भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ होगा देवमहाकुम्भ का आगाज
राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल करेगें शुभारंभ
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी करेगें शिरकत
दशहरा उत्सव समिति ने 332 देवी देवता ओं को भेजा निमंत्रण
 दशहरा उत्सव के लिए जिलाभर की हर घाटी से देवी देवता दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए हुए रवाना
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव देव महाकुंभ के लिए मात्र एक दिन बच्चा है ऐतिहासिक ढालपुरलपुर मैदान में दशहरा उत्सव की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है जहां पर विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं की जा रही है ऐतिहासिक दशहरा मैदान में जहां देवी देवताओं के अस्थाई शिविर लगाई जा रहे हैं वही दशहरा उत्सव में विभिन्न अस्थाई मार्केट को सजाने का काम भी चल रहा है ऐसे में दशहरा उत्सव समिति के द्वारा 332 देवी देवताओं को दशहरा उत्सव के लिए निमंत्रण भेजे हैं वहीं दूसरी तरफ देश पर से हजारों कारोबारी दशहरा उत्सव में अपने स्टाल सजाने का काम कर रहे हैं ऐतिहासिक ढालपुर  दशहरा मैदान में 13 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव देव महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर दशहरा उत्सव समिति के द्वारा तमाम सभी तरह की व्यवस्थाएं पुरी की जा रही है। दशहरा उत्सव को देखने के लिए बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू मनाली पहुंच रहे हैं।
 दशहरा उत्सव में पहुंचे कारोबारी प्रकाश चंद ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव व्यापार की दृष्टि से प्राचीन समय से ही व्यापार का केंद्र रहा है उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी देशभर से हजारों की संख्या में व्यापारी कुल्लू पहुंचे हैं और अपने दुकानों को लगाने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इस वर्ष दशहरा उत्सव समिति के द्वारा 7 दिन अतिरिक्त दिए गए हैं जहां पर व्यापार के लिए कारोबारी को 27 दिन का समय दिया है।
दशहरा उत्सव के लिए उत्तर प्रदेश से पहुंचे डॉक्टर जोखन शर्मा ने कहा कि प्रशासन के द्वारा देशभर के विभिन्न राज्यों के हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट शिल्पकारों के लिए नाबार्ड के माध्यम से स्टॉल उपलब्ध करवाए गए हैं उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में देश-विदेश से आने वाले लोगों को हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट और शिल्पकारों के द्वारा तैयार उत्पाद खरीदने को मिलेंगे उन्होंने कहा कि यहां पर विदेश से भी लोग आएंगे ऐसे में विभिन्न राज्यों के हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कारोबारी को व्यापार के लिए लाभ मिलेगा
 बाहरी राज्यों से पहुंचे कारोबारी आमिर ने कहा कि दशहरा उत्सव में फूड मार्केट में स्टॉल लगाए गए हैं लेकिन अभी तक स्लॉट में बिजली मुहैया नहीं करवाई गई है उन्होंने कहा कि इससे बाहरी राज्यों से जो कारोबारी यहां पहुंचे हैं उनको यह बताया गया था कि 10 तारीख तक स्टॉल पूरी तरह से तैयार होंगे और उसमें बिजली की व्यवस्था रहेगी उन्होंने कहा कि 12 तारीख हुई है और अब तक स्लॉट में बिजली की सुविधा नहीं दी गई है जिसके चलते फूड मार्केट में बहुत सारे कारोबारी को पूरी तरह से स्टॉल और बिजली की सुविधा नहीं मिली है उन्होंने कहा कि उसके चलते उनका सामान खराब हो रहा है ऐसे में उन्होंने समिति से मांग की है कि जल्द बिजली मुहैया करवाए ताकि कारोबारी को सुविधा मिल सके
उत्तर प्रदेश से दशहरा देखने के लिए कुल्लू पहुंचे उत्कर्ष मिश्रा ने कहा कि अपने दोस्तों के सॉन्ग कुल्लू दशहरा उत्सव देखने के लिए यहां पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि यहां पर बहुत बड़े स्तर पर दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि यहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं और बहुत सारी दुकान यहां पर लगी है और देवी देवता भी यहां पहुंच रहे हैं उन्होंने कहा कि कल यहां पर भव्य रथ यात्रा होगी जिसको देखने अवसर हमको मिलेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now