कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव लालचंद पार्टी कला केंद्र में देशभर के पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेंगे टिकट – सुंदर सिंह ठाकुर
कहा- देवी देवताओं के अस्थाई शिविरों में सभी तरह के उचित प्रबंध की रहेगी सुविधा

दशहरा उत्सव समिति और कारदार संघ ने देवी देवताओं के अस्थाई शिविर में की उचित व्यवस्था
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए ऐतिहासिक लालचंद प्रति कला केंद्र में कार्यक्रम को देखने के लिए टिकट की सुविधा उपलब्ध होगी जहां पर देश-विदेश से कुल्लू दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने वालों के लिए दशहरा उत्सव समिति के द्वारा यह व्यवस्था की गई है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए एडवांस टिकट बुक करवा सकते हैं यह जानकारी दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं डीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दी उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव लालचंद शास्त्री कला केंद्र में देश-विदेश के कलाकार लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे उन्होंने कहा कि उसके लिए देशभर से आने वाले प्रेरकों को टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जिसमें लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए ऑनलाइन ऑफलाइन टिकट की बुकिंग कर सकते हैं जिससे देश भर के पर्यटकों सुकून के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम देखेंगे उधर दशहरा उत्सव समिति और कार्य संघ के द्वारा देवी देवताओं के अस्थाई क्षेत्र में तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गई है जिसमें देवी देवताओं के अस्थाई क्षेत्र में टेंट के साथ-साथ बिजली पानी की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई है ताकि दशहरा उत्सव में देवता के साथ आने वाले कारकूनों और हरियानों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए भी तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव और कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर के द्वारा अस्थाई शिविरों में उचित प्रबंध किए गए हैं
तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में दूर-दूर से आने वाले देवी देवताओं के अस्थाई शिविरों में दशहरा उत्सव समिति की तरफ से उचित सुविधा की गई है उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी मैदान में देवी देवताओं के स्थाई शिवरों में इस बार व्यवस्था परिवर्तन किया गया है जिसमें देवी देवताओं को एक लाइन में बैठने के लिए व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी तरह की आपदा में अग्निशमन विभाग के वाहन पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सभी देवी देवताओं के स्थाई क्षेत्र में बिजली पानी की उचित व्यवस्था की गई है
कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं जीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर के द्वारा इस बार देवी देवताओं के लिए व्यवस्था परिवर्तन किया गया है उन्होंने कहा कि देवी देवताओं को आधुनिक फायर प्रूफ टेंट 25 मुहैया करवाए गए हैं और आने वाले समय में उन्होंने सभी देवी देवताओं के साथ यह वादा किया है कि वह सभी देवी देवताओं को इस तरह के फायर प्रूफ टेंट दशहरा उत्सव समिति की तरफ से भेंट करेंगे उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में आने वाले देवी देवताओं को अस्थाई क्षेत्र में किसी भी तरह की समस्या ना हो उसके लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं की गई है बिजली पानी सहित देवी देवताओं के स्थाई शिविर में अन्य सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।।



