कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
शीतला माता मंदिर में सोने के आभूषण की चोरी के मामले में पुलिस ने इनर सरवरी के 33 वर्षीय युवक आदित्य ठाकुर को किया गिरफ्तार- कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन
कहा- 90 हजार रुपये की चोरी के आभूषणों की रिकवरी के लिए की जा रही इन्वेस्टिगेशन

7 अक्तूबर की रात 1बजकर 3 मिनट पर चोरी की घटना को दिया अंजाम
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय शीतला माता मंदिर में सोने के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने इनर सरवरी के 33 वर्षीय युवक आदित्य ठाकुर को गिरफ्तार किया है पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शीतला माता मंदिर में हुई आभूषणों की चोरी के मामले में कामयाबी मिली है। पुलिस आरोपी से आभूषणों की रिकवरी के लिए पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी आदित्य ठाकुर को कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजो पुलिस रिमांड आरोपी से सोने के आभूषणों की रिकवरी की जाएगी।
एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन कहा कि शीतला माता मंदिर पुजारी की तरफ से 7 अक्टूबर को पुलिस को शिकायत की थी जिसमें पुजारी ने कहा कि जब सुबह 6:00 बजे मंदिर में पहुंचे तो वहां पर माता के मंदिर की मूर्तियों में लगे सोने के आभूषण चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने धारा 305,311,बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर छानवीन शुरू की और उसके बाद पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 33 वर्षीय युवक जिसका नाम आदित्य ठाकुर पुत्र पवन ठाकुर सरवरी निवासी को गिरफ्तार किया है उन्होंने कहा कि सोने के गहनों की चोरी इन्वेस्टिगेशन की जा रही है अमेरिका की 90000 के आसपास के आभूषणों की चोरी हुई है उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से रिकवरी के लिए इन्वेस्टिगेशन की जा रही है और जल्द इस मामले में चालान पेश कर कोर्ट में भेजा जाएगा।



