अन्य
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में 20 विदेशी राजदूत के आने की हुई कन्फर्मेशन- सुंदर सिंह ठाकुर
कहा- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विदेशी राजदूतों के साथ कल्चरल एक्सचेंज, व्यापार और आर्थिकी के सम्बंध में करेंगे संवाद

ऐतिहासिक रथ मैदान में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए लगेगा दूसरा मंच
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव क्या आयोजन को लेकर दशहरा उत्सव समिति के द्वारा तैयारी शुरू की गई है सीपीएस एवं अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति सुंदर सिंह ठाकुर ने आयोजन को लेकर खुद प्रशासनिक अधिकारियों के संग रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। शनिवार को जीपीएस एवं अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों और दशहरा उत्सव समिति कल्चर कमेटी के सदस्यों के साथ ऐतिहासिक रथ मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान सांस्कृतिक मंच को लेकर रूपरेखा तैयार की इस दौरान जीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए ऐसे में सुंदर सिंह ठाकुर ने अधिकारियों को समय पर सभी तैयारी को पूरा करने के भी निर्देश दिए।
– सीपीएस एवं अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव मैं पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टेज 2 रथ मैदान में लगाया जाएगा उन्होंने कहा कि दोपहर से पहले और शाम 6:00 बजे के बाद खेल गतिविधियां रथ मैदान में आयोजित की जाएगी लेकिन 2:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक रात में दान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्टेज 2 लगाया जाएगा जिसको लेकर अधिकारियों संग रूपरेखा तैयार की गई है उन्होंने कहा कि दिन के समय विदेश से आने वाले कलाकार स्टेज 2 में अपनी प्रस्तुति देंगे उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में ग्रामीण क्षेत्र से दिन के समय आने वाले हमारे बुजुर्ग महिलाएं विदेशी कलाकारों की संस्कृति का आनंद उठाएं इसके लिए स्टेज टू मंच की व्यवस्था की जाएगी उन्होंने कहा कि रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में आयोजित किए जाएंगे जिसमें इस बार अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में नया खास देखने को मिलेगा उन्होंने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव में 20 से अधिक देशों के विदेशी राजदूत आने की कन्फर्मेशन हुई है उन्होंने कहा कि संस्कृति के आदान-प्रदान व्यापार और आर्थिकी लेकर विदेशी राजपूत के साथ मुख्यमंत्री संवाद करेंगे उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश समृद्ध संस्कृति का विदेश में प्रचार प्रसार हो और यहां के पर्यटन के बढ़ोतरी के लिए विदेशी राज्यों के साथ चर्चा की जाएगी उन्होंने कहा कि पिछली बार से भी बेहतर दशहरा इस बार हो रहा है उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से प्रयास किया जा रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन हो और जिस हमारी समृद्ध संस्कृति और विदेशी संस्कृति का आदान-प्रदान हो इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं।


