कारोबारकुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश
शहरा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 503 कलाकारों ने दिए ऑडिशन-सूरत ठाकुर
कहा- 100 कलाकारों ने नृत्य और शास्त्रीय नृत्य ग्रुप डांस के लिए दिए ऑडिशन

पिछले 15 वर्षों से दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन के माध्यम से कलाकारों का किया जा रहा चयन
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए दशहरा उत्सव समिति कल्चर कमेटी के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 6 दिनों से ऑडिशन लिए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कल 503 कलाकारों ने ऑडिशन दिए जिसमें से 100 कलाकारों ने नृत्य शास्त्रीय नृत्य और ग्रुप डांस के लिए ऑडिशन दिए दशहरा उत्सव समिति कल्चर कमेटी के द्वारा दो दिनों के भीतर कलाकारों के नाम फाइनल किए जाएंगे जिसके लिए एक सूची प्रकाशित की जाएगी जिसके माध्यम से चयनित कलाकारों को दशहरा उत्सव लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में 7 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने का अवसर दिया जाएगा दशहरा उत्सव समिति कल्चर कमेटी के द्वारा चयनित कलाकारों को ऐतिहासिक लालचंद पार्टी कला केंद्र के माध्यम से अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका दिया जाएगा।
दशहरा उत्सव समिति कल्चर कमेटी के सदस्य सूरत ठाकुर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पिछले 15 वर्षों से लालचंद पार्टी कला केंद्र में कलाकारों को मंच देने के लिए ऑडिशन के माध्यम से चयन प्रक्रिया की जाती है उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी पिछले 6 दिनों से सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन लिए गए जिनमें से इस बार कुल 503 कलाकारों ने ऑडिशन की प्रक्रिया में भाग लिया है उन्होंने कहा कि करीब 100 कलाकारों ने नृत्य शास्त्रीय नृत्य और सामूहिक नृत्य में ऑडिशन दिए हैं उन्होंने कहा कि ऑडिशन में आए बहुत से कलाकार अच्छे हैं जिनमें से बहुत से कलाकारों को स्टार नाइट में भी मौका मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव समिति के द्वारा दो दिनों के भीतर कलाकारों के नाम फाइनल किए जाएंगे और कल्चर कमेटी के द्वारा मेरिट के आधार पर नाम फाइनल किए जाएंगे और जिन कलाकारों के नाम फाइनल किए जाएंगे उनको दशहरा उत्सव समिति कल्चर कमेटी के द्वारा फोन के माध्यम से और सूची के माध्यम से जानकारी दी जाएगी उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव समिति कल्चर कमेटी का उद्देश्य है कि अच्छे कलाकारों को दशहरा उत्सव के लालचंद पार्टी कला केंद्र में मंच मिले जिससे अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करें और संस्कृति संरक्षण संवर्धन को आगे बढ़े ताकि हमारी कुलवी संस्कृति प्रचार प्रसार हो सके।
|
|



