कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

संस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कल्चरल कमेटी के साथ की बैठक ।

दसहरा उत्सव में प्रतिदिन सांय 8:10 बजे मुख्याथिति का स्वागत किया जायेगा

न्यूज मिशन
कुल्लू 28 सितंबर।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता मे कल्चरल कमेटी के साथ बैठक का आयोजन किया गया I इस बैठक मे अंतराष्ट्रीय दशहरा उत्सव मे होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे मे समीक्षा की गई I जिसमें ये निर्णय लिए गए कि इस बार रथ ग्राउंड में एक अलग मंच स्थापित किया जायेगा, जहाँ 1:00 बजे दोपहर से सांय 6:00 बजे तक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे तथा सांय 5:30 बजे से कला केंद्र में रात्रि कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे I कला केंद्र में प्रतिदिन अंतराष्ट्रीय दलों, राष्ट्रीय दलों तथा स्थानीय दलों द्वारा विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा I
इस बार दशहरा उत्सव में प्रदर्शनी ग्राउंड में स्थानीय बैंड भी अपनी प्रस्तुतियां देगें।

दसहरा उत्सव में प्रतिदिन सांय 8:10 बजे मुख्याथिति का स्वागत किया जायेगा I बैठक में प्रतिदिन होने वाले सांस्कृतिक दलों एवं कार्यक्रमों से सम्बंधित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गयी I बैठक में शशिपाल नेगी सहायक आयुक्त, सुनैना शर्मा जिला पर्यटन अधिकारी, सुनीला ठाकुर जिला भाषा अधिकारी, सुरभि नायब तहसीलदार, जय प्रकाश शर्मा सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी उपस्थित रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now