कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

समस्त योजनाओं तथा ऋण स्कीम के बारे में जनता तक जानकारी पहुंचाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता-तोरुल एस रवीश

कहा- सभी बैंकों को ऋण जमा अनुपात में उत्तरोत्तर वृद्धि करने का निर्देश

न्यूज मिशन

कुल्लू 24 सितम्बर।

मंगलवार  को जून 2024 तिमाही की कुल्लू जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक उपायुक्त  कुल्लू  तोरुल एस रवीश  की अध्यक्षता में जिला बचत भवन कुल्लू के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक कि सह अध्यक्षता अजित कुमार पटनायक मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक, मंडी, ने की।बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने सभी से आग्रह किया कि वह समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के सीमांत नागरिकों तक पहुंचाने के लिए पूर्ण प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जागरूकता अभियान बढ़ाने का प्रयास करें  तथा वित्तीय साक्षरता कैंप समय-समय पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लगाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग की यदि कोई बड़ी बैठक होती है तो वे अपने बैंक कि स्कीम तथा इसका लाभ लेने की प्रक्रियाओं के बारे में जाकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जानकारी दें। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, तथा युवाओं के उद्यमिता विकास के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं तथा ऋण स्कीम के बारे में जनता तक जानकारी पहुंचाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष के 2024-25 के पहले तिमाही जून 2024 के दौरान लक्ष्य हासिल करने पर बैंक को बधाई दी एवं भविष्य में बैंकों से गुणवत्ता के आधार पर अधिक से अधिक ऋण प्रदान करने का आह्वान किया साथ ही साथ सभी बैंकों को ऋण जमा अनुपात में उत्तरोत्तर वृद्धि करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैंकों में अनर्जक आस्तियों पर चिंता व्यक्त की तथा वसूली में प्रशासन द्वारा सहयोग की बात की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now