कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र ब्राह्मण बेहड जिला कुल्लू में पर सामान वितरण समारोह

न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू बजौरा स्थित ब्राह्मण बेहड में राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन जिला कुल्लू टीम द्वारा जिला संयोजक रमा कांडा के प्रयास से कमोड शॉवर सेनेटरी पैड एवं उत्कृष्ट महिला मंडल स्वयं सहायता समूह आंगनबाड़ी वर्कर को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बजौरा के उपप्रधान महेश शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे । साथ ही बेटियां फाउंडेशन प्रदेश महिला विंग कोऑर्डिनेटर मीरा आचार्य , प्रदेश कार्यक्रम आयोजक प्रमुख दीप लाल भारद्वाज , जिला कुल्लू अध्यक्ष सुषमा ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मीरा आचार्य , सुषमा ठाकुर , दीप लाल भारद्वाज , रमा कांडा ने सभी महिलाओं को बेटियां फाउंडेशन के द्वारा कराए जा रहे कार्यों को बताया की बेटियां फाउंडेशन पूरे भारत देश में किस तरह कार्य कर रहा है । साथ ही मुख्यातिथि महेश शर्मा ने भी बेटियां फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की और कहा की बेटियां फाउंडेशन इस तरह के कार्यक्रम बार बार करती रहे ।आंगनबाड़ी केंद्र को कमोड शॉवर दिया गया साथ ही महिलाओं को सर्टिफिकेट व सेनेटरी पैड बांटे गए । इस कार्यक्रम में बेटियां फाउंडेशन जिला कुल्लू की टीम से मीरा आचार्य , दीप लाल भारद्वाज , रमा कांडा ,सुषमा ठाकुर , विजय ठाकुर , हेमलता , गीतिका शर्मा , सावित्री , रोजी गुप्ता , अनु शर्मा , उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now