कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मनाली के शनाग में विदेशी की कमरे मौत

जॉन माइकल दो पासपोर्ट 2014 में समाप्त हो चुकी

न्यूज मिशन
कुल्लू
शनाग इलाके में किराए के कमरे में रह रहे यूएसए के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने संबंधित दूतावास को भी इसकी सूचना दी है। पुलिस के अनुसार शनाग गांव के दौलत राम ने पुलिस को सूचना दी कि इसके घर में एक विदेशी व्यक्ति जॉन माइकल 2015 से रैंट पर रह रहा है। इसके  दो पासपोर्ट  हैं जिनकी अवधि 2014 में समाप्त हो चुकी है। वशिष्ठ गांव से इसका दोस्त कार्तिक भी इसके घर आया था।
इन दोनों ने जब जॉन माइकल को कमरे के बाहर से आवाज दी तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जब उन्होंने कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो यह विदेशी नागरिक मृत पड़ा हुआ था। इसकी सूचना इन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर दरवाजे को किसी तरह खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर इसे शव गृह में रखा है। डीएसपी केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दूतावास को इसकी सूचना दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now