कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
जिया पंचायत प्रधान संजू पंडित का आरोप सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर लाडा के अध्यक्ष बनने पर 2 साल से नहीं किया बजट स्वीकृत
पंचायत के लाडा के 32 लाख 80 हज़ार रुपये बजट न मिलने से विकास कार्य अधर में लटके

न्यूज मिशन
कुल्लू
ग्राम पंचायत जिया के प्रधान संजू पंडित ने मीडिया के सवालों के जवाब कहा कि लाडा( लोकल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी )के तहत जिया पंचायत के 32 लाख 80 हज़ार रुपए की राशि सभीकृत न होने से पंचायत में विभिन्न विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं उन्होंने कहा कि जब से सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर लोकल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष बने हैं उन्होंने पिछले दो वर्षों में ग्राम पंचायत जिया के लिए ₹1 का बजट भी स्वीकृत नहीं किया है उन्होंने कहा कि ऐसे में जिया पंचायत में कूड़ा संयंत्र केंद्र स्थापित करने के लिए एनओसी के लिए दबाव डाला जा रहा है और उसकी एवज में लाडा के पैसों की सभी कृतिका आश्वासन दिया गया उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत दिया की तरफ से आधा दर्शन से अधिक प्रस्ताव विकास कार्य को लेकर लड़ा के ऑफिस में सबमिट करवाया है लेकिन बजट स्वीकृत न होने से विभिन्न विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत जिला में सड़क क्षतिग्रस्त है और उसको रिपेयर करने के लिए भी कोई प्रशासन विभाग की तरफ से प्रयास नहीं किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि लोगों को यातायात के लिए भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसके अलावा सड़क किनारे रेलिंग न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं उन्होंने कहा कि पंचायत जिया में लाडा ( लोकल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) के बजट रिलीज न होने से गांव में कई विकास कार्य रुके हुए हैं जिससे गांव के विकास में सरकार का सहयोग नहीं मिल रहा है उन्होंने कहा कि भविष्य में ग्रामीणों के साथ मिलकर इसको लेकर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।



