कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
सरकार खेलों के ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सभी स्कूलों में शारीरिक शिक्षक,पीईटी और डीपीई के पदों को भरें-देवराज ठाकुर
कहा-50 प्रतिशत स्कूलों में डीपीई के पद नहीं छात्रों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए कौन प्रेरित करेगा

डीपीई को लेक्चरर फिजिकल एजुकेशन पदनाम दिया जाए
एडीपीओ के पद पर डीपीई को पदोन्नति की जाए
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ कल्लू ने जीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को मांग पत्र भेजा है जिसमें राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से खेलों के ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सभी स्कूलों में पीईटी और डीपीई के पदों को भरने की मांग की है जिससे ग्रासरूट लेवल पर छात्रों को खेलों में आगे बढ़ाने के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने की मांग की है ताकि खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर और जिला स्तर पर बेहतरीन मैदान की सुविधा और प्रशिक्षक की सुविधा उपलब्ध करवाया जाए ताकि भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके और देश प्रदेश के लिए खेलों में मेडल हासिल करने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ कल्लू के अध्यक्ष देवराज ठाकुर ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेज कर विभिन्न मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है उन्होंने कहा कि सभी डीपीई लेक्चर फिजिकल एजुकेशन बनाया जाए उन्होंने कहा कि इससे सरकार के ऊपर आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा उन्होंने कहा कि सभी डीपीई लेक्चर फिजिकल एजुकेशन के स्केल के बराबर है।उन्होंने कहाकि डीपीई को 2 कैटेगिरी में बांटा जिसमें एमपी ऐड डिग्री धारक को फिजिकल ऐजुकेशन लेक्चचर जबकि वीपी ऐड डिग्री धारक को डीपीई रखा जबकि दोनों स्कूलों में एक बराबर काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि सीनियर सेकेंडर तैनात डीपीई को लेक्चरर फिजिकल एजुकेशन बनाया जाए उन्होंने कहा कि इसके अलावा खेलों के ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सरकार सभी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों और डीपीई के पदों की भर्ती की जाए। उन्होंने कहा कि जब स्कूलों में ही शारीरिक शिक्षकों के पद नहीं होंगे तो ऐसे में ग्रास रूट पर खेलों में भाग लेने के लिए छात्रों को कौन प्रेरित करेगा उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आप देख सकते हैं कि आज ओलंपिक में देश को कितने मेडल मिले हैं उन्होंने कहा कि जब ग्रास रूट्स पर ही छोटे छात्रों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन नहीं होगा तो ऐसे में खेलों में युवा आगे कैसे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में 40% स्कूलों में डीपीई के पद ही नहीं है और ऐसे में खेलों का ढांचा कैसे सुदृढ़ होगा। ऐसे में कई स्कूलों में पेट और डीपीई के पद नहीं है ऐसे में वहां के बच्चे खेलों में आगे कैसे बढ़ेंगे उन्होंने कहा कि हर स्कूल में डीपीई और पीईटी की पोस्ट भरी जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार के द्वारा साल में ₹25000 भारत के लिए फंड आता है उन्होंने कहा कि उसे सिर्फ इक्विपमेंट ही खरीदा जा सकते हैं लेकिन ऐसे में स्कूल में इंफ्रास्ट्रक्चर कैसे डेवलप होगा और खिलाड़ियों को खेलने के लिए उचित मैदान की व्यवस्था कैसे होगी ऐसे में हर साल सिर्फ औपचारिकता पूरी की जा रही है जिससे खेलों में आगे बढ़ाने के लिए बजट की कमी खल रही है जिससे छात्रों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार अंडर 14 में छात्र खिलाड़ियों को डाइट मनी देते हैं इस तरह अंडर-19 में भी छात्र खिलाड़ियों के लिए डाइट मनी का प्रावधान होना चाहिए।उन्होंने कहा कि एडीपीओ डीपीई की पदौन्नति के बाद ही बनाया जाता है लेकिन ऐसे में कुछ एडीपीओ को लेक्चर फिजिकल एजुकेशन के बाद एडीपीओ बनाया गया है उन्होंने कहा कि सरकार उनको हटाए।



