कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
चिराग बने पार्वती घाटी छात्र संगठन के अध्यक्ष
उपाध्यक्ष - इशु बिष्ट और इशान ठाकुर, सचिव - उत्कर्ष शर्मा, महा सचिव - आशीष ठाकुर को चुना

न्यूज मिशन
10 सितम्बर 2024
कुल्लू महाविद्यालय पार्वती घाटी छात्र संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसकेे लिए पार्वती घाटी के छात्रों ने वोटिंग से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जिसमें अध्यक्ष के पद पर चिराग विजेता रहे।कार्यकारिणी सभा के अंतर्गत उपाध्यक्ष – इशु बिष्ट और इशान ठाकुर, सचिव – उत्कर्ष शर्मा, महा सचिव – आशीष ठाकुर, चेयरमैन हरीश ठाकुर कोषाध्यक्ष – ईश्वर ठाकुर और कमलेश ठाकुर, संयुक्त सचिव – अरीना नेगी, उप सभापति – गीता, मीडिया प्रभारी – गुंजन भंडारी और मान्या शर्मा, इंचार्ज प्रभारी – आशीष ठाकुर, सांस्कृतिक अनुभाग – ऐंजल ठाकुर और स्नेहा ठाकुर, एंजल ठाकुर सलाहकार – मोनिका, स्नेहा, अलीशा,और रागिनी पद पर नियुक्त किये गए। इसमें पूर्व अध्यक्ष महिम ठाकुर और पूर्व अध्यक्ष अंकित के अध्यक्षता में वोटिंग करवाई गई और चिराग़ को वोट द्वारा विजय बनाया।



