1 सप्ताह के भीतर प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित चौहकी,बलाधी, पोहल, गांव के लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया तो होगा चक्का जाम- भगत सिंह
कहा - 1 अगस्त को मलाणा डैम फटने से चौहकी बलाधी और पोहल गांव के ग्रामीणों 100 वीघा भूमि फँसले,मंदिर खेत खलियानों बाग बगीचे हुए है क्षतिग्रस्त

1 महिनें से ग्रामीण मटमैला पानी पीने को मजबूर
सरकार ,प्रशासन, मलाणा पावर प्रोजेक्ट कंपनी प्रभावितों को जल्द उचित मुआवजा मुहैया करवाए
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में 1 अगस्त को मलाणा में डैम फटने के कारण चौहकी,बलाधी,पोहल गांव के ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है जिसमें दर्जनों मकान, देवता के 3 मंदिर फँसले, खेत खलियान,बाग बगीचे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं ऐसे में स्थानीय ग्रामीण का आरोप है कि एक महीना 6 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन और सरकार की तरफ से प्रभावित परिवारों को कोई किसी तरह का मुआवजा नहीं मिला है जिसको लेकर महादेव युवक मंडल चौकी गांव के युवाओं ने उपयुक्त कुल्लू तोरल सर्विस को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है इस दौरान उपयुक्त कुल्लू टोल सर्विस के द्वारा युवक मंडल के सदस्यों को आश्वासन दिया गया है कि 3,4 दिनों के भीतर ग्रामीण की समस्या का समाधान किया जाएगा उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मामले में एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला के नेतृत्व में जल शक्ति विभाग के टीम और पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से ग्रामीणों की समस्या प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
महादेव युवक मंडल चौहकी के अध्यक्ष भगत सिंह ने कहा कि मलाणा में पावर प्रोजेक्ट के डैम फटने से 1 अगस्त को चौहकी ,बलाधी ,पोहल गांव के लोगों का भारी नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि एक महीना 6 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार प्रशासन और पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन के द्वारा प्रभावितों को कोई किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया गया है उन्होंने कहा कि डैम फटने से ब्राह्मणों का भारी नुकसान हुआ है ऐसे में महादेव युवक मंडल की तरफ से उपयुक्त कुल्लू को ज्ञापन सोपा गया है जिसमें यह मांग की गई है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के लोगों के नुकसान की भरपाई कंपनी प्रबंधन या प्रशासन के द्वारा की जाए उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीणों की मांगों पर गौर नहीं किया जाएगा और समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा तो आने वाले समय में ग्रामीण चक्का जाम करेंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार प्रशासन की रहेगी उन्होंने कहा कि मलाणा में दम फटने के बाद कई लोगों की फासले खेत खलियान जमीन और घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्होंने कहा कि कई लोगों के पास अब कृषि के लिए भी भूमि नहीं बची हुई है और ऐसे में उनका गुजारा कैसे होगा इसके लिए प्रशासन और सरकार और कंपनी प्रबंधन प्रभावितों को उचित मुआवजा जल्द मोहिया करवाई अन्यथा प्रभावित परिवारों को परिवार का पालन पोषण करने के लिए भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि डैम प्रबंधन की लापरवाही के कारण ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि यही नहीं पिछले सब महीने से ग्रामीणों को मटमैला पानी की सप्लाई हो रही है जिसके चलते पेयजल को लेकर भी भारी दिखतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि इस मामले में आईपीएस विभाग और प्रशासन के द्वारा संजीत कि नहीं दिखा जा रही है जिससे ग्रामीणों को मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा तो सरकार प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा


