कांगड़ाक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

पठानकोट से किडनैप मासूम का मास्टर माइंड निकला नूरपुर का अमित राणा

पंजाब पुलिस ने मासूम बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंपा

किडनैपर ने मासूम के परिवार से मांगी थी 2 करोड़ फिरौती
न्यूज़ मिशन
पठानकोट
पठानकोट पुलिस ने अगवा किए मासूम बच्चे को बरामद कर लिया है। इस वारदात में हिमाचल के युवक मास्टरमाइंड निकले हैं। पंजाब पुलिस ने नूरपुर क्षेत्र के रहने वाले अमित राणा की पहचान मास्टरमाइंड के तौर पर की है। जानकारी के मुताबिक मासूम को अगवा करने के बाद हिमाचल की सीमा में नूरपुर इलाके में लाया गया था। बीती रात पंजाब पुलिस बच्चे को सुरक्षित वापस लेकर पठानकोट पहुंची.
पंजाब पुलिस के खुलासे के मुताबिक राणा को बीएसएफ से बर्खास्त किया गया था। जानकारी के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के परिवार से दो करोड़ की फिरौती मांगी थी। पंजाब पुलिस ने हिमाचल की नूरपुर पुलिस की मदद से चंद घंटों में ही मासूम बच्चे को बरामद कर लिया। इस सिलसिले में पुलिस ने हिमाचल नंबर की कार (47B-1780) को भी कब्जे में ले लिया है
बता दें कि बच्चे को पठानकोट की शाह कॉलोनी से शुक्रवार दोपहर किडनैप किया गया था। नूरपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने कहा कि अगवा करने के बाद बच्चे को पुल के नीचे छिपाया गया था। किडनैपिंग की सूचना मिलते ही नूरपुर पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई।
पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि शुरुआती जांच में ये प्रतीत हो रहा है कि वारदात को अंजाम देने में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता थी। जल्द ही पंजाब पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now