कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

भाजपा के कुनवे को बढ़ाने और संगठनात्मक मज़बूती के लिए लक्ष्य निर्धारित करें कार्यकर्ता-सुरेंद्र शौरी

कहा-बूथ स्तर पर पार्टी की कार्यकारिणी ही वास्तव में पार्टी की रीढ़

विधायक शौरी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान को लेकर बंजार भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
न्यूज मिशन
बंजार/ कुल्लू
भाजपा द्वारा पूरे देश में संगठन को मज़बूती देने व प्रसारित करने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इसी के तहत हिमाचल प्रदेश में भी सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को नए पंजीकरण की विधि बताई जा रही है। इसी कड़ी में आज बंजार के अंबेडकर भवन में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बंजार भाजपा मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी स्वयं मौजूद रहे। कार्यशाला में उपस्थित आए कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य योजना पर मंथन किया गया। विधायक सुरेंद्र शौरी ने इस अवसर पर कहा कि सदस्यता अभियान एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है व देश में सबसे बड़े जनाधार वाली पार्टी बन कर केंद्रीय सत्ता में काबिज है। बूथ स्तर पर पार्टी की कार्यकारिणी ही वास्तव में पार्टी की रीढ़ है। बूथ स्तर पर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए प्राथमिकता निर्धारित कर संगठनात्मक मज़बूती के लिए प्रयास करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान कांग्रेस सरकार की नीयत व नीति को जनता आज बड़े अच्छे से जान चुकी है व आक्रोशित है, नए लोग भाजपा में जुड़ कर जनहित की इस आस को और ज़्यादा मज़बूत करना चाहते हैं। निश्चित तौर पर धरातल पर सदस्यता अभियान को पूरी लगन के साथ उतारा जाएगा व भाजपा के कुनवे को और बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद ने सदस्यता अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी तथा बंजार मंडल के सदस्यता अभियान को पूर्ण करने का आवाहन किया । इस दौरान भाजपा जिला कुल्लू के महामंत्री बलदेव महंत , मंडल अध्यक्ष परमानंद , महिला मोर्चा जिला कुल्लू की अध्यक्षा कमलेश शर्मा , मंडल महामंत्री जय सिंह ठाकुर, अमर ठाकुर, महिला मोर्चा बंजार मंडल अध्यक्षा दुर्गा ठाकुर, पंचायत समिति उपाध्यक्ष डूर सिंह ठाकुर, यशपाल डडभाल, आई टी जिला संयोजक मधुसूदन शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर, मंडल सचिव दीवान ठाकुर, गोपाल शर्मा,छापे राम, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चिराग ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष यज्ञा ठाकुर, व पंचायत जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now