कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएँ विभाग हिमाचल प्रदेश में पुरुष एवं महिला वार्डर के पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा

रजिस्टर्ड आईडी से लॉगिन करके देख सकते विभाग की वैबसाइट "admis.nic.in/hpprisons/" चयनित अभ्यर्थियों रिजल्ट

न्यूज मिशन
कुल्लु 09 अगस्त
कारागार अधीक्षक कुल्लू ने जानकारी दी कि कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएँ विभाग हिमाचल प्रदेश में पुरुष एवं महिला वार्डर के पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 28 जुलाई 2024 को करवाई गई थी विभाग द्वारा उक्त परीक्षा का परिणाम तैयार कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम / प्राप्तांक कारागार विभाग की भर्ती वैबसाइट https://hpprisons.com पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी से लॉगिन करके देख सकते हैं। वार्डर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की जिलावार / श्रेणीवार सूची विभाग की वैबसाइट “admis.nic.in/hpprisons/” में अपलोड कर दी जाएगी। उन्होंने बताया की चयनित अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा शीघ्र ही वार्डर के पद हेतू नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएगें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now