केंद्र सरकार ने पिछले 10 बर्षो में देश के चंद पूजिपतियों को 16 लाख करोडों का फायदा पहुंचाया-होतम सिंह सौंखला
कहा-कॉरपोरेट भारत छोडों आंदोलन संयुक्त किसान मजदूर संगठनो कर रहे आंदोलन
केन्द्र सरकार की तानाशाही व किसानों के दमन के खिलाफ प्रदर्शन किया
देशभर में 550 से अधिक संगठनों का केंद्र सरकार के खिलाफ कर रहे संयुक्त आंदोलन
न्यूज मिशन
कुल्लू
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज कुल्लू जिला उपाायुक्त कार्यालय के बाहर किसान सभा, सीटू व जनवादी महिला समिति ने संयुक्त रूप से कॉरपोरेट भारत छोडों व केन्द्र सरकार की तानाशाही व किसानों के दमन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान मज़दूरों को सम्बोधित करते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने किसानों से मांगों को पूरा करने का समझौता 2021 में हुए आन्दोलन के समय किया था लेकिन केन्द्र सरकार ने किसानों से वादाखिलाफी की है। किसानों को न्यूनतक समर्थन मूल्य की गांरटी कानून बनाने, किसानों की कर्जामाफी करने किसानों की सबसिडी बहाल करने की मांगों पर केन्द्र सरकार ने गौर नही किया है। 2024-25 के बजट में भी किसानों को किसी भी तरह की राहत नही दी। मोदी सरकार ने पिछले 10 बर्षो में देश के चंद पूजिपतियों को लाखों करोडों का फायदा दिया है। देश में किसान आत्महत्या करने पर मज़बूर हो रहे है।
प्रर्दशन को सम्बोधित करते हुए सीटू के जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने मज़दूरों को लगातार शोषण किया है। मजदूरों के श्रम कानूनो को समाप्त करके मज़दूरो के शोषण को और ज्यादा बढ़ाया है। 4 लेबर कोड मज़दूरो पर जबरदस्ती थोप दिए है। मज़दरों को यूनियन बनाने के अधिकार से बंचित किया जा रहा है। मज़दूरों का न्यूनतम वेतन 26000 रूपये नही किया जा रहा है। मोदी सरकार ने सिर्फ कॉरपोरेटों का ही फायदा किया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला महासचिव ममता नेगी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार में महिला हिंसा में इज़ाफा हुआ है। महिला का शोषण लगातार बढा है। बेरोजगारी लगातार चर्म सीमा पर पहुंच गई है। वायदा था हर बर्ष 2 करोड़ रोज़गार पैदा किये जायेगें। लेकिन रोज़गार तो दिया नही बेरोज़गारी की दर बहुत बढ़ रही है। मनरेगा में बजट कम किया जा रहा। मनरेगा मज़दूरों को 200 दिन का काम दिया जाये ताकि लोगों को रोज़गार मिल सके। किसान सभा के कुल्लू ब्लॉक अध्यक्ष गुरजीत गिल, नगर ब्लॉक के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, सीटू के जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर और रामचन्द ने भी प्रदर्शन को सम्बोधित किया



