जरी से मलाणा की ओर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़क की स्थिति, कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य स्थिति का निरीक्षण करने के लिए एक निगरानी टीम का गठन किया-तोरूल एस रवीश

न्यूज मिशन
कुल्लू 05 अगस्त।
उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जिला कुल्लू में जरी से मलाणा की ओर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़क की स्थिति, कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य स्थिति का निरीक्षण करने के लिए एक निगरानी टीम का गठन किया गया है।
इस आशय का आदेश जारी कर उन्होने बताया कि
हाल के दिनों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण गंभीर भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़कें बंद हो गई हैं और जिले के भीतर बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को व्यापक नुकसान हुआ है। घरों, दुकानों, इमारतों, सामुदायिक संपत्तियों और व्यवसाय को क्षति हुई है। बहुत से लोग बेघर और आजीविका विहीन हो गए हैं। इसका जायज़ा लेने के लिए इस निगरानी टीम का गठन किया गया है जिसमें स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल, एचपीएसईबीएल, होम गार्ड के अधिकारी 6 अगस्त से इस क्षेत्र के दौरा करेंगे।
यह टीम मलाणा गांव और आसपास के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति की जांच करेगी।
उन सड़क पैच की पहचान करेगी जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हैं या जहां सस्पेंशन या बेली ब्रिज स्थापित करने की आवश्यकता है। यह टीम मलाणा गांव तक पहुंचने के लिए सर्वोत्तम पैदल मार्ग की पहचान कर यह निर्धारित करेगी कि इन मार्गों पर किस प्रकार की मरम्मत की आवश्यकता है। टीम मलाणा और आसपास के गांवों में खाद्य आपूर्ति की स्थिति की जांच करेगी तथा प्रभावित गांवों के निवासियों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच करके आवश्यक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करेगी। यह टीम सेवाओं की उचित बहाली सुनिश्चित करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में बिजली के मुद्दों और प्रबंधन की जांच करेगी।



