पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रघुवीर सिंह बाली ने रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट शाड़ा वाई की फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ निभाया ] वादा
हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के सचिव गौरव चौहान इंस्टिट्यूट में पहुंचकर 14 छात्रा खिलाड़ियों को वितरित किए ट्रैकसूट

छात्रा खिलाड़ियों ने रघुवीर सिंह बाली जताया आभार
न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश सरकार में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक रघुवीर सिंह बाली ने शिमला यूनिवर्सिटी में वूमेन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2023 24 के समापन अवसर पर चौथे स्थान पर रही रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट शाला बाई की छात्रा खिलाड़ियों ट्रैकसूट भेंट करने का वादा किया था वही शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के सचिव गौरव चौहान ने रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट शाड़ा बाई में पहुंचकर छात्र खिलाड़ियों को अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली के द्वारा दिए ट्रैकसूट आवंटित किए इस दौरान रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा,प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन के एचओडी बलदेव सिंह वा जिला फुटबाल संघ के महासचिव पवन ठाकुर भी मौजूद रहे।हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के सचिन गौरव चौहान ने कहा कि पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विधायक रघुवीर सिंह बाली के द्वारा अंतर महाविद्यालय फुटबॉल चैंपियनशिप छात्र वर्ग शिमला में समापन अवसर पर छात्राओं को ट्रैकसूट देने का वादा किया था उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से आज रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट शाला बाई के 14 छात्र फुटबॉल खिलाड़ियों को ट्रैकसूट भेंट किया है उन्होंने कहा कि रघुवीर सिंह बाली प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी तरफ से हर संभव मदद करते हैं ताकि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करें इसके लिए समय-समय पर खिलाड़ियों को प्रस्थान देते रहते हैं उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में जिला फुटबाल संघ के द्वारा फुटबॉल को आगे बढ़ाने के लिए सराहनीय प्रयास किया जा रहे हैं जिससे रघुवीर सिंह बाली के द्वारा भविष्य में भी छात्र खिलाड़ियों और छात्र खिलाड़ियों को हर संभव मदद की जाएगी।



