कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

10 दिनों में पुन: शुरू होगा बंजार बाईपास निर्माण,

विधायक सुरेंद्र शौरी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ किया एसडीएम कार्यालय का घेराव

न्यूज मिशन
बंजार
बंजार नगर में ट्रैफ़िक जाम की समस्या यूँ तो पुरानी बात हो चली है परंतु पर्यटन सीजन में यह समस्या समूचे क्षेत्र की ज्वलंत समस्या बन जाती है। बंजार नगर व इसके आसपास के क्षेत्र में ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बंजार नगर के साथ बाईपास का निर्माण जारी है, जिसका पिछले डेढ़ बर्षों से निर्माण कार्य रुका पड़ा है। इसके मद्देनज़र बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने प्रशासन व विभाग को एक सप्ताह के भीतर काम शुरू करने की समय सीमा दी थी। परंतु समय बीत जाने पर भी विभाग द्वारा कार्य को पूरा करने में कोई रुचि नहीं दिखाई गई है। बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी की अगुआई में स्थानीय जानता द्वारा प्रशासन का घेराब कर खूब नारेबाज़ी की गई। इस दौरान एसडीएम बंजार द्वारा वार्ता कर बंद पड़े कार्य को पुन: शुरू करने के लिए विभाग को दस दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया। जिस पर धरना प्रदर्शन को समाप्त किया गया। विधायक शौरी ने कहा कि बाईपास का निर्माण आज से एक बर्ष पूर्व ही सुगमता से पूरा किया जा सकता था। परंतु विभागीय अधिकारियों व कुछ लोगों के निजी हितों को साधते हुए ठेकेदार को बदला गया व आज नतीजा सभी के समक्ष है। पूर्व में ही जयराम सरकार के समय में ही इस बाईपास के निर्माण के लिए भू-अधिग्रहण कर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसके साथ ही पुल निर्माण का कार्य भी आबंटित किया जाकर शुरू किया गया था। आज वर्तमान सरकार बजट व भूमि होने के बाबजूद जनहित के इस प्राथमिक कार्य को करने में आनाकानी कर रही है। पूर्व की सरकार द्वारा किए व शुरू किए गए विकास कार्यों का अलाप लगाकर सत्तादारी नेता वर्तमान परिस्थितियों में अपनी जबाबदेही से बचने में लगे हुए हैं। आज पूरे बंजार क्षेत्र में यातायात अव्यवस्था प्रमुख समस्या है जिस पर प्रदेश सरकार के नुमाइंदे सरकार द्वारा गत डेढ़ बर्ष में किए गए कार्यों को लेकर मूक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now