विक्रमादित्य सिंह एक योद्धा मंडी संसदीय क्षेत्र के 4,50 लाख मतदाताओं का किया आभार व्यक्त -इंदु पटियाल
हिमाचल विधानसभा की 6 में से 4 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं और सरकार स्थिर

न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने कहा है कि सच के बराबर कोई तप नहीं और झूठ से बड़ा कोई पाप नहीं। भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ झूठा दुष्प्रचार कर विजय पाई है जिसमें मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव को भाजपा ने प्रतिष्ठा का प्रश्न मानकर लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को पराजित करने के लिए समूचा केंद्रीय नेतृत्व रैलियां करने कुल्लू मंडी में डटा रहा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पूरे प्रचार में कंगना के संग साथ रहे।
जनमत सर आंखों पर किंतु विक्रमादित्य सिंह एक योद्धा हैं, उन्होंने जनमत का आदर करते हुए कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए उनका जो विजन है वे उसे पूरा करेंगे और 4,50 लाख मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। जयराम ठाकुर हिमाचल लोकसभा की सीटें जीतने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इस्तीफा मांग रहे हैं जबकि हिमाचल विधानसभा की 6 में से 4 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं और सरकार पूर्ण बहुमत में है। ऐसे में प्रेस कांफ्रेंस में जयराम ठाकुर कैसी हास्यास्पद बातें करते हैं।
हाल ही में इनकी डायरेक्शन में आप्रेशन लॉट्स कांग्रेस के विधायकों को तोड़ कर किया गया जोकि नाकाम रहा। अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए भाजपा कोई भी हथकंडा या किसी भी स्तर पर साजिश रचती रही है। इन्हीं कारणों से मात्र डेढ़ साल बाद ही छ: विधायकों को भाजपाई बनकर चुनावी रण में उतरना पड़ा।
प्रदेश प्रवक्ता इंदु पटियाल ने कहा कि आज जयराम ठाकुर तीन आजाद विधायको के चुनाव को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं कि इससे करोड़ों का खर्चा वहन करना पड़ेगा । जयराम जी ! ये तो आपको तब सोचना चाहिए था जब राज्यसभा हथियाने के लिए आपने षडयंत्र रचा और छ: विधायकों को अग्निपरीक्षा में झोंक दिया, जिनमें से चार की नैया डुबोई। जितना पैसा आपने इस खरीद फरोख्त में खर्च किया, वो इलेक्ट्रॉल बांड से ही उपलब्ध हुआ होगा।
लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार को गिराने के सपने देखने छोड़ दो। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और युवा नेता विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश को ऊंचाइयां देने के लिए जो विकासात्मक सोच रखते हैं, उसमें साकारात्मक विपक्ष की भांति सहयोग कीजिए ।



