बड़ी खबरराजनीतिलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति की नवनिर्वाचित विधायक अनुराधा राणा ने जिला परिषद अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

12 जून को मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू से करेगी मुलाक़ात

लाहुल स्पीती का दौरा कर मतदाताओं का जताएगी आभार
न्यूज़ मिशन
केलांग
नवनिर्वाचित विधायक अनुराधा राणा ने जिला परिषद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब नए अध्यक्ष के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गई है। अध्यक्ष के लिए फिर से जंग होगी। इस्तीफा देने से शेष रहे नौ सदस्यों में चार महिलाएं व पांच पुरुष हैं। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा व कांग्रेस के पार्षद सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस ने जिला परिषद की 10 में से 6 सीटें जीती थी। जबकि तत्कालीन सत्ताधारी दल भाजपा महज चार सीटों पर ही सिमट गई थी। हालांकि भाजपा ने स्पीति उपमंडल की सभी तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।इस समय भाजपा आसानी से अध्यक्ष पद पर कब्जा कर सकती थी लेकिन इस समय भाजपा की स्थिति अलग है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए रवि ठाकुर को टिकट दे दी तो भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने आजाद चुनाव लड़ा। हारने के बाद उन्होंने लाहोल स्पीति विकास मंच का गठन किया है। कांग्रेस ने एक जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध को निष्काशित करने का प्रस्ताव पारित किया है। ऐसे में अब उनके नौ में से चार सदस्य ही रह गए हैं जबकि अध्यक्ष पद पाने के लिए पांच की जरूरत है।
वहीं नवनिर्वाचित महिला विधायक अनुराधा राणा 12 जून को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगी साथ ही लाहौल स्पीति के मुद्दों को लेकर भी विस्तार से मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करेंगी। विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि शिमला दौरे के बाद वे स्पीति घाटी का दौरा करेंगी और वहां के मतदाताओं का अभार भी जताएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now