बड़ी खबरराजनीतिलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश

*अब सुमदो के साडा बेरियर पर लाहुल के वाहनों की फ्री में होगी एंट्री -अनुराणा राणा

*एडीसी व एसडीएम काजा को जल्द व्यवस्था लागू करने के जारी किए फरमान*

विधायक अनुराधा राणा एक्शन मोड में, लाहौल घाटी के लोगों ने की उनकी जमकर तारीफ*
न्यूज मिशन
केलांग
लाहुल स्पीति की नवनिर्वाचित विधायक अनुराधा राणा ने सुमदो चेकपोस्ट में स्थापित साडा बैरियर पर लाहुल स्पीति के वाहनों के प्रवेश शुल्क को हटाने के फरमान जारी किए हैं। लंबे समय से सुमदो चेकपोस्ट पर स्थापित साडा बैरियर पर लाहुल स्पीति के वाहनों से लिए जाने वाले प्रवेश शुल्क को हटाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में अनुराधा राणा ने विधायक बनते ही घाटी की जनता की इस मांग को पुरा करते हुए उक्त बैरियर पर लोकल बाहनों की एंट्री को निशुल्क करने के फरमान जारी किए हैं। इस संबंध में विधायक अनुराधा राणा ने एडीसी काजा व एसडीएम काज से भी चर्चा की है और इन आदेशों को तुरंत लागू करने को कहा है। यहां बतादें कि विश्व के टॉप टेन टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल स्पीति घाटी में किनौर की तरफ से जाने पर पड़ने वाले सुमदो चैकपोस्ट पर लगाए गए साडा बैरियर में लाहुल स्पीति के वाहनों से भी प्रवेश शुल्क लिया जाता था। स्थानीय लोगों का कहना था कि उन्हें अपने घर में प्रवेश करने के लिए साडा के नाम पर शुल्क देना पड़ रहा था जिसका वे लंबे समय से विरोध कर रहे थे। उधर विधायक अनुराधा राणा का कहना है कि उन्होंने स्पीति प्रशासन के आधिकारियों के साथ चर्चा की है और यह आदेश जारी किए है कि सुमदो में स्थापित साडा बैरियर पर अब लाहुल स्पीति के वाहनों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now