लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री- दिग्विजय सिंह
कहा- लोकसभा चुनाव में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्याशी की जीत के लिए करेंगे कड़ी मेहनत

भाजयुमों कुल्लू मंडल के कार्यकर्ताओं ने 45 वे स्थापना दिवस पर निकाली भुंतर से लेकर कुल्लू तक बाइक रैली
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला भाजपा युवा मोर्चा कुल्लू मंडल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में 45 वे स्थापना दिवस पर भुंतर एयरपोर्ट से लेकर कुल्लू धौलपुर भाजपा कार्यालय तक बाइक रैली निकाली इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोदी जी को जय श्री राम के नारे लगाए, 10 किलोमीटर तक रैली में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनता को भाजपा के लिए समर्थन के प्रति मतदाताओं को जागरूक किया।
बाजी में कल्लू मंडल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरे देश भर में आज भारतीय जनता पार्टी का 45 स्थापना दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि बाजी में कल्लू मंडल ने आज भुंतर से लेकर कुल्लू तक स्थापना दिवस के उपलक्ष पर बाइक रैली निकाली है जिसमें कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया है उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और देशभर में भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक सीटें जीतकर तीसरी बार देश की कमल संभालेंगे उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा लोकसभा चुनाव में हर भूत पर कड़ी मेहनत करेंगे और मंडी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को भारी मतों के साथ जीतकर लोकसभा भेजेंगे।।



