कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 52 संत महात्माओं सहित 70 लोगों को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण-लेख राज राणा

कहा-भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ी बरदार महेश्वर सिंह को दिया निमंत्रण

राजनेता विक्रमादित्य सिंह को भी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह निमंत्रण 
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देश भर में अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास की तरफ से देश भर के संत महात्माओं और हिंदू धर्म की रक्षा में सहयोग करने वालों और देशभर में हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान विभूतियों को निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है जब 22 जनवरी को अयोध्या श्री राम लाल के जन्म स्थल पर प्राण प्रतिष्ठा भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है ऐसे में हिमाचल प्रदेश के 52 साधु संत महात्माओं के साथ-साथ। 15 अन्य महान विभूतियों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा ने कुल्लू में  भगवान रघुनाथ के मंदिर सुल्तानपुर में विधिवत पूजा अर्चना आरती में शामिल हुए जिसके बाद भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ी बरदार महेश्वर सिंह को अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान उनके साथ विश्व हिंदू परिषद के कुल्लू व लाहौल स्पीति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे
 हिमाचल प्रदेश विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की तरफ से प्रदेश भर में 52 धर्म आचार्य को अयोध्या में श्री राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण आया है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ी बरदार प्रथम सेवक धर्म के कार्य के लिए सदैव अगर कर रहते हैं राजा महेश्वर सिंह को अयोध्या से  प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण आया है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को भगवान श्री भगवान राम लाल अपने जन्म स्थान पर विराजमान होंगे उन्होंने कहा कि 496 वर्षों के बाद विजय प्राप्त हुई है 76 संघर्ष हुए हैं 3:45 लाख हिंदुओं का बलिदान हुआ और उसके बाद यह विजय प्राप्त हुई है उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की उपासना के बाद यह ऐतिहासिक पल में ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण पत्र आया है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में महंत राम शरण दास महामंडलेश्वर सहित प्रदेश के 52 संत महात्माओं को अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण आया है उन्होंने कहा किसके अलावा 15 अन्य लोगों को भी अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण आया है जिनका हिंदू धर्म की रक्षा के लिए विशेष योगदान रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में 22 जनवरी का वह ऐतिहासिक दिन जब अयोध्या में भगवान राम लाल अपने जन्म स्थान गर्भ गृह में विराजमान होंगे और विश्व भर के हिंदुओं के लिए श्री राम मंदिर आस्था का केंद्र होगा।।
भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ी बरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है कि भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण आना सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक लेखराज राणा के द्वारा निमंत्रण पत्र सोपा है उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम भगवान रघुनाथ का मुख्य छड़ी बरदार हूं। उन्होंने कहा कि राजा जगत सिंह के समय में राजपाठ भगवान रघुनाथ को सोपा गया था उन्होंने कहा कि हम जो है भगवान रघुनाथ के मुख्य सेवक है। उन्होंने कहा कि भगवान रघुनाथ के कुल्लू आगमन के बाद पेयहारी महात्मा ने संकल्प दिया था कि कि तुम भगवान रघुनाथ के छड़ी बरदार है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को जब अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढांचा गिरने का संघर्ष हुआ था उसे वक्त में लोकसभा का मेंबर था और मेरे साथ कुल्लू से बहुत सारे लोग उसे संघर्ष में शामिल हुए थे उन्होंने कहा कि बहुत सारे दिनों जेल के भीतर काटे है। उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि को लेकर कई संघर्ष हुए हैं और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है यह पूरे देशवासियों के लिए सनातन धर्म के लिए हिंदू धर्म को मानने वालों के लिए बहुत बड़ा दिन है कि अब अयोध्या में भव्य मंदिर के साथ-साथ भव्य रूप दिया गया है जिससे पूरे विश्व में सनातन धर्म को मानने वालों के लिए एक सबसे बड़ा तीर्थ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now