कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

हिमाचल की सबसे सिवरेज योजना से मनाली विधानसभा के लाखो लोग होंगे लाभान्वित- भुवनेश्वर गौड़

कहा-7 पंचायतों के हजारों लोगों 7 दशकों बाद मिलेगी सिवरेज की सुविधा

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के गांव कन्याल में किया योजना का भूमि पूजन

न्यूज मिशन

कुल्लू जिला के  मनाली विधानसभी  क्षेत्र में  मनाली में हिमाचल की सबसे बड़़ी सिवरेज योजना भूमि पूजन   विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के गांव कन्याजल से कियाा। जिसमें 3 अरब 85 करोड़ की लागत से बनने वाली सिवरेज योजना मनाली विधानसभा क्षेत्र के  लोगों को सिवरेज की सुविधा मिलेगी और मनाली में 7 दशकों के बाद हजारों ग्रामीणों को सिवरेज की सुविधाा मिलेगीें। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बताया की यह सिवरेज (मल निकासी )परियोजना राइट बैंक मैं मनाली गांव , ढुंगरी, नसोगी, बलसारी, सियाल, छियाल, सिमसा, मोडी, रांगड़ी, गधेरनी, ब्रोड, पारस, शालीन और लेफ्ट बैंक मैं वशिष्ठ, मथियाना, कोशला, चढियारी, समाहन, धाराणु , चाचोगा, झाड़गं , अलेउ, प्रीणी, शुरू,जगतसुख , बहनू, गोजरा पंचायत की सात पंचायतों के 35 हजार लोगों को लोगो इसका लाभ मिलेगा। यह योजना तीन वर्ष मैं बनकर तैयार होगी ।
गौड़ ने कहा कि यह परियोजना हिमाचल की सबसे बड़ी योजना है । मनाली की जनता लाभ मिलेगा । यह परियोजना 3 अरब 85 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी , कहा कि भविष्य में इस योजना का विस्तार किया जाएगा और सात करोड़ और जोड कर गोजरा पंचायत की डी पी आर तैयार की जा रही है और गोजरा को भी सिवरेज से जोड़ा जाएगा और अन्य पंचायतों को भी लाभ मिलेगा। ए एफ डी से स्वीकृत करवाई है जिसमें हिमाचल सरकार दस प्रतिशत किया खर्च कर रही है। गौड़ ने इस मल निकासी योजना और मनाली के विकास के कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया और कहा की मुख्यमंत्री ने यह प्रदेश की सबसे बड़ी परियोजना के लिए खुद हिमाचल सरकार की और से हस्ताक्षर किए ।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र नेगी, नवीन तंवर पंचायत के प्रधान दिले राम सहित गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now