कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
दशहरा उत्सव में लोकल डिश का अच्छा कारोबार होने से कारोबारी खुश
बाहरी राज्यों के लोगों के साथ स्थानीय लोग ले रहे सिड्डू का जायका
दशहरा उत्सव की अस्थाई फूड मार्केट में लोकल डिश सिड्डू की भारी डिमांड
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की अस्थाई फूड मार्केट में लोकल डिश की डिमांड बढ़ने से कारोबारी को अच्छा फायदा मिला है जिसके चलते दशहरा उत्सव में लोकल डिश सिड्डू के लोकल कारोबारियों ने चांदी कुटी। ऐसे लोकल कारोबारियों का अच्छा कारोबार होने से खुश है।
लोकल डिश बिक्रेता शीला नेगी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से लोकल डिश सिड्डू का व्यवसाय कर रहे हैं उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में लाखों रुपए का व्यवसाय हुआ है ऐसे में लोकल डिश सिड्डू की डिमांड साल 10 साल बढ़ रही है उन्होंने कहा कि हम हिमाचल में जगह-जगह पर मेले में लोकल डिश सिड्डू बेचने का कारोबार करते हैं उन्होंने कहा कि अखरोट और पोस्त के सिड्डू तैयार करती हूँ और इसमें कोई मिलावट नहीं करती हूं और अखरोट और टमाटर की चटनी व लोकल आचार भी ग्राहकों को उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे पूरे प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों के लोगों को लोकल दिशा पसंद आ रही है जिससे इस वेबसाइट से जुड़े समय सहायता समूह व अन्य व्यवसायों का कारोबार बढ़ रहा है मैं मजा नहीं आ रहा है।
लोकल डिश विक्रेता इंद्रा ठाकुर ने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव में मौसम साफ रहने के चलते लोकल डिश सिड्डू की डिमांड बढ़ी। उन्होंने कहा कि लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला जिसके चलते अच्छा कारोबार हुआ उन्होंने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव के चलते जगह में बदलाव किया गया लेकिन उसके बावजूद भी स्टॉल पर लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला उन्होंने कहा कि आटे से सिड्डू तैयार किए जाते हैं। जिसमें अखरोट और पोस्ट से फिलिंग कर तैयार किए जाता है। जो सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं उन्होंने कहा कि लोग सिड्डू को पसंद कर रहे हैं जिससे लोकल डिश विक्रेताओं को उसका फायदा मिल रहा है
गौर है कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में फूड मार्केट में हर साल करोड़ों रुपए का कारोबार होता है ऐसे में सैकड़ो की संख्या में फूड स्टॉल में लोकल करो ने अच्छा लाभ कमाया है



