कुल्लू राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह
नवगठित छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने शपथ लिया

न्यूज मिशन
कुल्लू (08 नवम्बर, 2023)
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, कुल्लू में बुधवार को नवगठित केंद्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2023-ंउचय24 के लिए मेरिट के आधार पर चुने गये प्रधान, उप- उचयप्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव समेत 30 पदाधिकारियों ने अपने पद के उत्तरदायित्वों को ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली। प्राचार्य डा. रोशन लाल ने एमए हिदी की छात्रा मीना को प्रधान, बीसीए की स्नेहा को उप-ंउचयप्रधान, बीएससी की अदिति को महासचिव और बीकाॅम के मनदीप कौर को सयुक्त सचिव पद के लिए शपथ दिलाया। इसी प्रकार, वरिष्ठ प्रोफेसर डा. बृजबाला ने सुमन
वर्मा, लताशा, सोनू देवी, भूपेंद्र सिंह, डा. ओपी ठाकुर ने निशा ठाकुर, निखिल वालिया, नेहा ठाकुर, अदिति व खुब राम, डा. शौफाली ने छेरिग डोलमा, कनिका महंत, साक्षी ठाकुर, मालती लामा व ईशा ठाकुर, डा. आरके सिंह ने अभिषेक शर्मा, कशिश ठाकुर, नवीन शर्मा व योगेश्वरी ठाकुर, डा. सोम किशन ने अभिषेक, गीतांजलि, सुखविंदर, गुंजन, सुजाता, यतिन शर्मा, इशिता सूद व अक्षय
कुमार को विभिन्न संकायों व समितियों से सदस्य के रूप में शपथ दिलाया। अपने उद्बोधन के दौरान नवनियुक्त प्रधान मीना ने छात्रों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके समाधान के लिए महाविद्यालय प्रशासन को सकारात्मक सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान डा. राजेश कुमार, डा. राजकुमार, डा. सोम नेगी, डा. अवधेश कुमार यादव डा. निर्मला सिंह, डा. हेमराज, डा. लोकेश, डा. रामनाथ, डा. जय प्रकाश शर्मा डा. लोकेश, डा. रामनाथ, डा. जय प्रकाश शर्मा समेत महाविद्यालय के अधिकांश
प्राध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित थे।


