कुल्लूदेश विदेशधर्म संस्कृतिबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

दशहरा उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुम्बई के यूफोनी बैंड  ने मचाया धमाल

साउथ अफ्रीका के कलाकारों ने विदेशी संस्कृति और सिरमौर के कलाकारों ने पहाड़ी संस्कृति की झलक की प्रस्तुत

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सांसद मंडी प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस मौके पर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह को कुलभूषण टोपी वा समृति चिह्न कर स्वागत किया । लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में तीसरी सांस्कृतिक संध्या मुंबई के यूफोनी बैंड के नाम रही ।
यूफोनी बैंड के  दर्जनों कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया इससे पहले साउथ अफ्रीका के कलाकारों ने विदेशी संस्कृति प्रस्तुत की और सिरमौर के कलाकारों ने पहाड़ी संस्कृति प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लालचंद पार्टी कला केंद्र में रात 10:00 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
यूफोनी बैंड  के सिंगर सनिश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कुल्लू दशहरा उत्सव में पहली बार परफॉर्म करने का मौका मिला है उन्होंने कहा कि इससे पहले हिमाचल घूमने फिरने के लिए आते थे लेकिन काम के सिलसिले में पहली बार आए हैं उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत प्यारे हैं और इतनी एनर्जी हमने मुंबई में कभी भी एनर्जी एक्सपीरियंस नहीं की है उन्होंने कहा कि हम कुछ नसीब है कि हिमाचल में अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में कार्यक्रम पेश किया है उन्होंने कहा कि कुल्लू में मौसम ठंडा है लेकिन जिस प्रकार दर्शक इंजॉय कर रहे थे उससे काफी अच्छा लगा उन्होंने कहा कि हमने म्यूजिक को चेंज किया है जिससे युवाओं के साथ-साथ सभी लोगों को अच्छा लगे इसके लिए काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि समय के साथ-साथ म्यूजिक में नए-नए इंस्ट्रूमेंट आ रहे हैं ऐसे में नई चीजों को अपना कर नए तरीके से अपनी कंपटीशन तैयार कर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now