अन्य

दशहरा उत्सव समिति को साढ़े 6 करोड़ रुपये का राजस्व हुआ इकठ्ठा-अश्वनी कुमार

कहा-दशहरा उत्सव समिति के लिए 1 हजार दुकानें हुई सेल

4 डोम से 2 करोड़ 4 लाख,झूला 77 लाख ,रेहड़ी फेहड़ी मार्किट 48 लाख, तंबोला 55 लाख रुपये में हुई बोली फाइनल
मीना मार्किट सहित अन्य मार्किट में 200 दुकानों की ओपन ऑक्शन होंगी
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए 3 अक्टूबर से प्लटो को सील करने की प्रक्रिया चल रही है ऐसे में अब तक दशहरा उत्सव समिति ने साढ़े 6 करोड रुपए का राशि इकठ्ठा की है। दशहरा उत्सव प्लाट आवंटन कमेटी के अध्यक्ष एवं एडीएम कुल्लू अश्विनी कुमार ने कहा कि दशहरा उत्सव के लिए 80% प्लॉटों की सेल हुई है उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर से लेकर प्लेटो की सेल का कार्य चल रहा है उन्होंने कहा कि अभी तक 1000 से अधिक दुकानों की सेल हुई है जिसमें 3 करोड रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि इसके अलावा 4 डोम से 2 करोड़ 4 लाख,झूला 77 लाख रेहड़ी फेहड़ी मार्किट 48 लाख तंबोला 55 लाख रुपये में बोली फाइनल में हुई। उन्होंने कहा कि अभी तक दशहरा उत्सव समिति को 6:30 करोड रुपए की आय प्राप्त हुई है और अभी भी 200 से अधिक दुकानें ओपन ऑप्शन में सील होनी है उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर आंकड़ा 10 करोड़ तक पहुंच सकता है।
बाईट- अश्वनी कुमार  अध्यक्ष दशहरा उत्सव प्लाट आवंटनकमेटी एवं एडीएम कुल्लू
रिपोर्ट तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now