कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन 5 नवम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे से 4 बजे तक मतदान किया जाएगा
नामंकन पत्रो की वापसी 25 अक्तूबर 2023 प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक होगी।
न्यूज मिशन
कुल्लू 7 अक्तूबर
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं जिला पंचायत अधिकारी कल्लू ने आज यहां बताया कि राज्य निर्वाचन अयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा आज पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम को जारी कर दिया है जिसके तहत कुल्लू जिला के विकासखंड निरमण्ड की ग्राम पंचायत पोशना के वार्ड नंबर 2 पांगड़ा में, विकासखंड भुंतर की ग्राम पंचायत कसोल के वार्ड संख्या 5 ठोजा व वार्ड नंबर 6 ग्राहण -1 तथा ग्राम पंचायत हुरला के वार्ड संख्या 3 में , विकासखंड नग्गर की ग्राम पंचायत काईस के वार्ड संख्या 4 काईस व विकासखंड कल्लू की ग्राम पंचायत शिली राजगीरी के वार्ड नं 3 बाखली में वार्ड सदस्यों के उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई हैं।उन्होंने कहा कि अधिसूचना के अनुसार नामंकन पत्र दाखिल करने की तिथि 18,19 व 20 अक्तूबर 2023 प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक।
नामंकन पत्रों की छंटनी 21 अक्तूबर 2023 को प्रातः 10 बजे से।
नामंकन पत्रो की वापसी 25 अक्तूबर 2023 प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक होगी।
चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों सूचि व चुनाव चिह्नों का आवंटन व नामंकन पत्रों की वापसी के तुरंत बाद 25 अक्तूबर 2023 को किया जाएगा।
मतदान केंद्रों का प्रकाशन 18 अक्तूबर 2023 या इससे पूर्व किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो 5 नवम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे से 4 बजे तक मतदान किया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी ओर मतगणना की समाप्ति के तुरंत बाद चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।



