विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली मणिकरण में 3 महा बाद पर्यटन व्यवसाय धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है ऐसे में वोल्वो बस सेवा शुरू होने से मणिकरण और मनाली में पर्यटको को की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में पर्यटन कारोबारी को उम्मीद है कि आने वाले दो ढाई महीने के बाद पर्यटन पहले की तरह रफ्तार पकड़ेगा जिससे पर्यटन कारोबारियों को लाभ मिलेगा।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयैना शर्मा ने कहा कि आपदा के बाद कुल्लू मनाली में पर्यटन को विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग के द्वारा विश्व पर्यटन दिवस पर मनाली सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर को मनाली मैराथन के नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देश-विदेश के लोगों भाग लिया उन्होंने कहा कि मनाली मणिकरण में वोल्वो बस सेवा शुरू हुई है जिससे देश भर के कई राज्यों से पर्यटक पहुंच रहे हैं उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में एडवेंचर एक्टिविटीज भी बहस की गई है ऐसे में आने वाले समय में पर्यटन रफ्तार पकड़ेगा।उन्होंनेे कहाकि अटल टनल रोहतांग के साऊथ पोर्टल में पर्यटकों की सुविधा के लिए कैफिट एरिया पार्किंग शौचालय व घूमने फिरने के लिए उचित सुविधा मिलेगी जिसके लिए एफसीए की प्रोसेस चल रही है और इसके लिए करीब 6 करोड़ रूपये बजट से प्रोजेक्ट तैयार किया गया है जैसे ही कैद्र सरकार से एफसीए की अप्रूवल आएगी इसका कार्य शुरू कर समर सीजन में पर्यटकों को इसकी सुविधा मिलेगी।