जनजतीय जिला लाहौल स्पीति में 76 लाख रूपये की लागत से लैब में किसानो,बागवानों को मिलेगी सुविधाएं-चंद्र कुमार
कहा-लाहौल स्पीति के किसान ऑर्गेनिक खेती कर फसलों की कर रहे अच्छी पैदावार
न्यूज मिशन
केलंग 07 अक्तूबर 2023
केलंग में किसान मेले का हुआ सफल आयोजन कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने की बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत किसानों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार कर रही है हर संभव प्रयास 76 लाख रूपये की लागत से कृषि विभाग की लेब का किया लोकापर्ण जनजतीय जिला लाहौल स्पीति में शनिवार को हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग द्वारा पुलिस मैदान केलंग में किसान मेले का सफल आयोजन किया गया । किसान मेले में हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि की रूप में शिरकत की। पुलिस मैदान में आयोजित किसान मेले में पहुंचने पर कृषि मंत्री का ढोल नागडों के साथ स्वागत किया गया । इसके पश््रचात कृषि मंत्री ने मेले में लगी प्रर्दशनियों का अवलोकन किया गया और प्रर्दशनी में लगे कृषि विभाग के उपकरणों व यहां की नकदी फसलों तथा फलों के बारे में बारिकी से जानकारी हासिल की कृषि मंत्री ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर प्रयास कर रही है कि वह किसानों को सरकार की जन-जल कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ दे रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के किसान व बागवान इन योजनाओं का लाभ ले रहे है। जिसके परिणाम स्वरूप जिला लाहौल स्पीति क किसान ऑर्गेनिक खेती कर फसलों की अच्छी पैदावार कर रहे हैं । कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी प्रदान की जा रही है इसकेसाथ ही कृषि मंत्री ने फसल बीमा योजना के बारे में किसानों क अवगत करवाया । उन्होंने बताया कि किसानों के लिए सरकार ने मुआबजा रिश में बढोतरी की गई है जिसके परिणाम स्वरूप किसान सब्सिडी का फायदा उठाकर किसाना आत्मनिर्भर बन सकते है। इतना ही नही उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदे कांग्रेस सरकार ने आपदा के समय में भी लोगो की भरपूर मद की और मुआबजा राशि पहले से कई गुणा अधिक बढाकर प्रदान की जा रही है जिसके तहत प्रभावित लोगों के मकान फिर से बन रहे हैं । जनजातीय जिला में जो सब्जी मंडी से समस्या है उन्हें सरकार द्वारा स्थानीय विधायक के साथ बैठकर जल्द ही समस्या का निपठारा किया जाऐगा ताकि यहां के किसानों को इस का लाभ जल्द से जल्द मिलें इस के साथ ही कृषि मंत्री ने केलंग में कृषि विभाग की लेब का उद्धाटन किया । इस दौरा मंत्री ने लेब के उपकरणों के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की इस लेब को 76 लाख रूपये की लागत स बना कर तैयार किया गया ताकि जनजातीय जिला के किसानों व बागवानों को मिट्टी से सम्बन्धित जो भी जांच करवानी होगी इस की सुविधा मुहेया यही होगी और किसानों को दूसरे जिलें में
मिट्टी की जांच के लिए नही जाना पडेगा ताकि वह अपनी फसलो की अच्छी पैदावार प्राप्त कर सके।
किसान मेले के दौरान विभिन्न महिला मंडलों केद्रीय विद्यालय की छात्राओं तथा कुल्लू साइंस स्कूल के बच्चों ने भी एक से बढ
कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की । उन्होंने कहा क जनजातीय जिले में विभिन्न विभागों में रिक्त पडे पदों को जल्द
भरा जाऐगा। इसके उपरान्त कृषि विज्ञान केंद्र की डा0 राधिका नेगी ने सब्जी उत्पादन को लेकर जानकारी दी तथा कृषि विकास
अधिकारी डा0 अंकिता शर्मा ने किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक रवि ठाकुर ए.पी.एम.सी. जिला परिषद अनुराधा राणा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर जिला
परिषद सदस्य कुंगा बौद्व कुल्लू व लाहौल स्पीति के अध्यक्ष मिया राम सिंह सहायक आयुक्त संकल्प गौतम उपमंडल
अधिकारी केलंग रजनीश शर्मा संयुक्त निदेशक डा0 रविन्द्र जस्रोटिया जिला कृषि अधिकारी गगन प्रदीप सहित विभिन्न
विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।



