कारोबारकुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

दशहरा उत्सव  प्लाट आवंटन में साढ़े 3 करोड़ रुपये का प्रोसेस कम्प्लीट-अश्वनी कुमार

कहा-4 डोम से 2 करोड़ 3 लाख और झूला मार्किट से 76 लाख रुपये की हुई बोली

दशहरा उत्सव में करीब 1200 दुकानों की होती है ऑक्शन
प्रथम चरण में 10  अक्तूबर और दूसरे चरण में 15 अक्तूबर तक होंगे प्लॉट आवंटन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में दशहरा उत्सव के लिए दशहरा उत्सव समिति ने प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू की है जिसमें दशहरा उत्सव के दौरान लगने वाले 4 डोम की बोली 2 करोड़ 3 लाख रुपये निर्धारित हुई है जबकि झूला मार्किट की 77 लाख रुपये निर्धारित हुई है। एडीएम।कुल्लू अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में प्लॉट आवंटन।प्रकिया पूरी की जा रही है।प्रथम चरण में मीना मार्किट, फूड मार्किट,बर्तन मार्किट, हौजरी मार्किट सहित अन्य मार्किट के लिए प्लॉट आवंटन प्रकिया चल रही है ।।
वीओ- एडीएम कुल्लू एवं दशहरा उत्सव प्लाट आवंटन कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा कि दशहरा उत्सव के लिए प्लाट आवंटन की प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू की गई है उन्होंने कहा कि 4 डोम पिछले वर्ष के रेट पर ऑक्शन हुए हैं जिसमें 2 करोड़ 3 लख रुपए की बोली लगी है उन्होंने कहा कि झूला मार्केट भी पिछले वर्ष के रेट पर ऑक्शन हुए हैं जिसमें 77 लाख रुपए की बोली लगी है उन्होंने कहा इसके अलावा मीना बाजार 31 दुकान ऑक्शन में बिक चुकी है। फूड मार्केट में 84 में से 54 दुकान ऑक्शन हुई है। उन्होंने कहा किसके अलावा रघुनाथ कैंप के मैदान में बर्तन मार्केट और होजरी मार्केट की ऑप्शन की जा रही है उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 10 अक्टूबर तक प्लाट आवंटन का कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा कि उसके बाद 11 तारीख से लेकर 13 तारीख तक दूसरे चरण में बच्चे हुए प्लाटों की ऑक्शन की जाएगी उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव समिति को प्लाट आवंटन से करीब साढे तीन करोड रुपए की राजस्व का प्रोसेस हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे प्लाट आवंटन होगा वैसे-वैसे पैसा दशहरा उत्सव समिति के खाते में जमा होंगे उन्होंने कहा कि इसके अलावा फूड मार्केट में सभी स्टालों में फूड सेफ्टी कानून के तहत व्यवस्था रहेगी और हेल्थ हाइजीन को लेकर फूड कर करने वाले लोगों को गुलाब और सेनेटरी टोपी पहनाना आवश्यक है।उत्सव के लिए स्वच्छता को लेकर नगर परिषद कुल्लू के द्वारा सारी व्यवस्थाएं की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now