कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

16 अक्तूबर की बैठक में श्रमिक कल्याण बोर्ड का पंजीकरण बहाल नहीं हुआ तो 25 नवंबर को होगा राज्य कार्यालय का घेराव- प्रेम गौतम

कहा- पूर्व मुख्यमंत्री मिस्त्री के बेटे ने नहीं समझी मजदूर की समस्या

सुख की सरकार में मजदूर सड़को पर कर रहे आंदोलन
कुल्लू में भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर संघ में सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर संघ ने सीटू के बैनर तले प्रदेश सरकार के खिलाफ श्रमिक कल्याण बोर्ड का पंजीकरण बंद करने और मजदूर को मिलने वाली सुविधा बंद करने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया इस दौरान जिला अध्यक्ष भूप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सैकड़ो मजदूरों ने नेहरू पार्क फरवरी से लेकर मिनी सचिवालय कल्याण अधिकारी के बाहर घंटे धरना प्रदर्शन किया इस दौरान प्रदेश सरकार से श्रमिक कल्याण बोर्ड से मजदूरों को मिलने वाली सभी सुविधाओं को बहाल करने की मांग की। सीटू के नेताओं ने धरने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार और पूरब की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर निशाना  साधा और प्रदेश सरकार पर मजदूर की अनदेखी का आरोप लगाया।
 सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि पूर्व सरकार के समय में सितंबर 2022 को प्रदेश के श्रमिक कल्याण बोर्ड में साढ़े लाख मजदूरों का पंजीकरण गलत तरीके से हुआ और इसको रोक दो इस तरह की नोटिफिकेशन जारी की उन्होंने कहा कि मौजूदा सुक्कू सरकार में भी 12 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी हुई जो बिल्कुल गैरकानूनी है उन्होंने कहा कि 5 जून को शिमला में सीटू ने जब सचिवालय का घेराव किया और मंत्री को डॉक्युमेंट सौंपे है। उसके बाद सरकार ने माना की नोटिफिकेशन गलत हुई है गैरकानूनी है और श्रमिक कल्याण बोर्ड की सदस्यता बहाल करेंगे उन्होंने कहा कि उसके बाद बोर्ड ने भी बैठक में सर्व सहमति से श्रमिक कल्याण बोर्ड की सदस्यता बहाल करने की बात कही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारों पर श्रमिक कल्याण बोर्ड की सदस्यता बंद कर दी है उन्होंने कहा कि अगर 16 अक्टूबर की मीटिंग में श्रमिक कल्याण बोर्ड की सदस्यता बहाल नहीं की जाएगी तो 25 नवंबर को श्रमिक कल्याण बोर्ड के  राज्य कार्यालय का 24 घंटे के लिए घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुविधा का जो मसाला है उसके खिलाफ सीटू सरकार से लंबी लड़ाई लड़ेगा जिसके लिए पूरी रणनीति तैयार की गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now