अन्य

कुल्लू जिला में 4 सालों से इंडियन ऑयल कॉपोरेशन का मौहल डिपों में पेट्रोल, डीजल व केरोसिन ऑयल का  भंडारण  बंद

सरकार प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली से डिपो की लीज नहीं हुई रिन्यू

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के आवेदन के 4 साल से बाद भी  लीज नहीं हुई  रिन्यूवल
18 वीघा भूमि पर बना  पेट्रोल डीजल का भंडारण डिपो
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर माहौल में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन डिपो में पिछले चल वर्षों से पेट्रोल डीजल केरोसिन तेल का भंडारण नहीं हो रहा है।कुल्लू जिला में 18 बीघा भूमि पर बने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन डिपो को लेकर 4 वर्षों से सरकार प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते लीज रिन्यू नहीं हो पाई है। ऐसे में इस आपदा में जहां चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पिछले 1 सप्ताह से आवाजाही बंद होने के कारण कुल्लू लाहौल स्पीति लद्दाख के लिए पेट्रोल डीजल की पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पा रही है जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में स्थानीय लोगों ने सरकार से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के डिपो को सुचारू रूप से चलाने की मांग की है जिससे किसी भी इमरजेंसी में लोगों को पेट्रोल-डजल की उचित सुविधा मिले इसके लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए वही सामरिक दृष्टि से भी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के डिपो से सप्लाई की सुविधा मिल सकती है।
उपयुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने मौहल में साढ़े  17 बीघा भूमि पर 15 बर्षो के लिए कंसेशनल रेट पर लीज दी गई थी उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के द्वारा पेट्रोल डीजल कैरोसिन ऑयल की स्टोरेज के लिए डिपो बनाया गया था जिसमें कुल्लू जिला के साथ-साथ लाहौल स्पीति ले लद्दाख और सियाचिन के लिए भी सप्लाई होती थी। लेकिन फिलहाल इस डिपो में स्टोरेज नहीं किया जा रहा है उन्होंने कहा कि 2019 में इसकी लिस्ट समाप्त होने के बाद इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के द्वारा सरकार से लीज बढ़ाने के लिए आवेदन किया है उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास अभी तक उसको लेकर कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं आया है।
पूर्व बीडीसी अध्यक्ष अभिनव ठाकुर ने कहा कि 2019 से लेकर मौहल डिपो में पेट्रोल डीजल की स्टोरेज नहीं हो रही है उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा में इस डिपो में पेट्रोल डीजल की सप्लाई हो सकती है उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार को इस डिपो में फिर से पेट्रोल डीजल का भंडारण करना चाहिए ऐसे में पिछले 15 दिनों से कुल्लू जिला में पेट्रोल डीजल के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 टैक्सी यूनियन कल्लू के अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के द्वारा मौहल में 2019 के बाद पेट्रोल डीजल का भंडारण नहीं किया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्लीज खत्म होने के बाद यह डिपो बंद है उन्होंने कहा कि किसी भी इमरजेंसी में इस डिपो से पेट्रोल डीजल की सप्लाई हो सकती है उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार को इस को फिर से भंडारण के लिए शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में जुलाई और  माह में भारी बाढ़ के कारण बरसात में चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे बंद होने से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बाधित हुई है ऐसे में इमरजेंसी में इस डिपो से लोगों को पेट्रोल-डजल की सप्लाई हो सकती है जिसके लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए।
 इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सुरक्षा कर्मचारी टशी ज्ञाल्सन ने वर्ष 1999 में माहौल में डिपो शुरू हुआ था उन्होंने कहा कि 2019 तक इस डिपो में पेट्रोल डीजल और केरोसिन का भंडारण किया जाता था और उसके बाद से यहां पर भंडारण करना बंद है।उन्होंने कहा कि ऊना में इंडियन ऑल कारपोरेशन के डिपो खुलने के बाद यहां पर पेट्रोल डीजल का भंडार बंद है उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों से यहां पर पेट्रोल डीजल का भंडारण नहीं किया जा रहा है 2020 में लीज खत्म होने के बाद से बंद है।
 गौर रहे की सामरिक दृष्टि से भी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के माहौल दीपू से इमरजेंसी में पेट्रोल डीजल की सप्लाई सेना के वाहनों के लिए हो सकती है ऐसे में सरकार को इसके भंडारण के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में किसी भी तरह की आपदा और सैन्य जरूरत के हिसाब से इसे सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now