खेलबड़ी खबरमंडीहिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के 12 खिलाड़ियों ने स्विमिंग पूल मंडी में 3 अगस्त से 12 अगस्त तक स्विमिंग कोचिंग कैंप लिया भाग।
हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव इशान अख्तर ने खिलाड़ियों को वितरित किए ट्रैकसूट ।
न्यूज मिशन
Mandi
स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत 16 अगस्त से 20 अगस्त तक उड़ीसा में आयोजित होने जा रही सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) के लिए हिमाचल के स्विमिंग खिलाड़ियों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन आज स्विमिंग पूल मंडी में हो गया। हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव इशान अख्तर ने 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर स्विमिंग एसोसिएशन का ट्रैकसूट का विमोचन किया तथा साथ में खिलाड़ियों को ट्रैकसूट भी वितरित किए।राज्य महासचिव इशान अख्तर ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के 12 खिलाड़ियों ने स्विमिंग पूल मंडी में 3 अगस्त से 12 अगस्त तक स्विमिंग कोचिंग कैंप में भाग लिया। राज्य महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि जिला हमीरपुर के अक्षत सहगल,अवनी सिंह, जिला मंडी के आयुष ठाकुर, कनव शर्मा, जिला बिलासपुर के दीक्षित चंदेल, मुस्कान, जिला ऊना से श्रेयांश सिंह अत्री एवं अनवी शर्मा, जिला शिमला से रंजन नाथ, जिला सिरमौर से अनिमेष शर्मा जिला कुल्लू से वंशिका जिला किन्नौर से सोनम तंडुप इत्यादि 12 खिलाड़ी 16 अगस्त से 20 अगस्त तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित होने जा रही सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप भाग लेंगे इस मौके पर स्विमिंग एसोसिएशन ऑफ जिला मंडी के जिला महासचिव चेतन शर्मा एवं राष्ट्रपति भवन से सेवानिवृत्त स्विमिंग कोच महेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।



