कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
77 वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर आज़ादी की लड़ाई के शहीदों को श्रद्धांजलि
ऐतिहासिक स्वर्गीय लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र ढालपुर में हरमोनी ऑफ़ पाइन्स बैंड, कुल्लू ,मंडी व सिरमौर कलाकार देंगे रंगारंग प्रस्तुति

न्यूज मिशन
कुल्लू 12 अगस्त
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा कि 15 अगस्त 2023 को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर आज़ादी की लड़ाई के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सांस्कृतिक संध्या जश्न- ए -आजादी का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि इस जश्न-ए- आजादी संध्या में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर कार्यक्रम की अध्यक्षता करगें। उपायुक्त ने बताया कि इस संध्या का आयोजन ऐतिहासिक स्वर्गीय लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र ढालपुर में सायं 5 बजे से आठ बजे तक किया जाएगा कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस का बैंड हरमोनी ऑफ़ पाइन्स, कुल्लू ,मंडी व सिरमौर जिले के लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहगें।



