कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
केंद्र सरकार हिमाचल में बाढ़ के कारण हुए भारी नुक्सान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें- प्रतिभा सिंह
कहा- प्रदेश सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की कर रही मदद
केंद्र सरकार हिमाचल को आर्थिक पैकेज प्रदान करें
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में बाढ़ से भारी तबाही का चारों तरफ मंजर है ऐसे में सांसद मंडी प्रतिभा सिंह कुल्लू पहुंचे जहां पर उन्होंने भुंतर जिया कुल्लू सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विक्रमादित्य सिंह ने इस लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में सड़कों को दुरुस्त कर लोगों को यातायात की सुविधा बहाल करने के निर्देश दिए।
वीओ-सांसद मंडी प्रतिभा सिंह ने कहा कि बाढ़ से कुल्लू मनाली मंडी लाहौल स्पीति में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने ने कहा कि इस आपका की घड़ी में प्रभावितों को सांत्वना देने के लिए कुल्लू पहुंचे हैं ऐसे में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह कुल्लू जिला में सड़क कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं उन्होंने कहा कि बाढ़ में पुल सड़कें और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है और फिर से सड़कें पुल और प्रभावितों के मकानों को स्थापित करने के लिए कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान के कारण राष्ट्रीय आपदा घोषित करें और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पैकेज दे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में हुए बाढ़ से भारी नुकसान को लेकर आर्थिक राहत पैकेज प्रदान करेंगे जिससे फिर से जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए सभी तरह की सुविधाएं बहाल हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी प्रभावितों को आर्थिक मदद कर रही है जिससे प्रभावितों को हर संभव मदद दी जा रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बाढ़ से प्रभावित हिमाचल प्रदेश को आर्थिक पैकेज प्रदान करें ताकि इसमें कितना ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में आपदा से निपटने के लिए कितना आर्थिक पैकेज दिया है इसको लेकर जयराम ठाकुर मीडिया में जानकारी साझा करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान इसलिए हुआ है जिससे इलीगल माइनिंग से इतना ज्यादा नुकसान हुआ है जिसके चलते लोगों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान से भी उचित कार्यवाही की मांग करता हूँ।



